यूटिलिटी

8वें वेतन आयोग में मिलेगा छप्परफाड़ पैसा! 3 नहीं, अब 5 सदस्यों के खर्च पर बनेगी सैलरी; 69,000 न्यूनतम वेतन और 4 गुना बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव

8th Pay Commission Salary Proposal: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. नेशनल काउंसिल (JCM) के स्टाफ साइड ने सरकार को एक क्रांतिकारी प्रस्ताव सौंपा है, जो अगर मंजूर हो गया, तो कर्मचारियों की सैलरी तय करने का पूरा गणित ही बदल जाएगा. इस नए प्रस्ताव में परिवार की परिभाषा और सदस्यों की संख्या में बदलाव कर न्यूनतम वेतन को ₹69,000 करने की मांग की गई है.

सैलरी कैलकुलेशन में क्या होगा बड़ा बदलाव?(8th Pay Commission salary)

अब तक वेतन आयोग सैलरी तय करने के लिए परिवार में 3 सदस्य (यूनिट) मानता था, लेकिन नए मेमोरेंडम में इसे बढ़ाकर 5 यूनिट करने की सिफारिश की गई है.

नया स्ट्रक्चर: कर्मचारी (1 यूनिट), जीवनसाथी (1 यूनिट), दो बच्चे (0.8 प्रत्येक) और आश्रित माता-पिता (0.8 यूनिट).

तर्क: कर्मचारियों का कहना है कि वे न केवल अपने बच्चों बल्कि बुजुर्ग माता-पिता का भी भरण-पोषण करते हैं, जिसे ‘सीनियर सिटीजन एक्ट’ और ‘सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020’ का भी समर्थन प्राप्त है.

किस तरह की हो सकती है मिनिमम सैलरी?

प्रस्तावित वेतनमान मौजूदा पे मैट्रिक्स प्रस्तावित 8वां CPC वेतन
(3.833 फिटमेंट फैक्टर)
वेतनमान-1 (लेवल 1) ₹18,000 – ₹56,900 ₹69,000
वेतनमान-2 (लेवल 2–3) ₹21,700 – ₹69,100 ₹83,200
वेतनमान-3 (लेवल 4–5) ₹29,200 – ₹92,300 ₹1,12,000
वेतनमान-4 (लेवल 6) ₹35,400 – ₹1,12,400 ₹1,35,700
वेतनमान-5 (लेवल 7–8) ₹47,600 – ₹1,51,100 ₹1,82,500
वेतनमान-6 (लेवल 9–10) ₹56,100 – ₹1,77,500 ₹2,15,100
वेतनमान-7 से 13 (लेवल 11–17) मौजूदा लेवल 11–17 3.833 फिटमेंट फैक्टर के साथ बरकरार

69,000 रु न्यूनतम वेतन: ‘साइंटिफिक लिविंग वेज’ फॉर्मूला

स्टाफ साइड ने केवल महंगाई ही नहीं बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने के लिए ‘लिविंग वेज’ का सिद्धांत अपनाने पर जोर दिया है. बता दें कि इस 69,000 रुपए सैलरी की गणना में निम्नलिखित खर्चों को शामिल किया गया है:

भोजन और पोषण: ICMR के नए मानकों के अनुसार 3490 किलो कैलोरी (पहले 2700 था), जिसमें दूध, अंडे और मांस जैसे प्रोटीन स्रोत शामिल हैं.

अन्य जरूरतें: आवास (7.5%), बिजली-पानी (20%), शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट (25%), सामाजिक दायित्व (25%) और टेक्नोलॉजी जरूरतें (5%).

ये भी पढ़ें-महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संबोधन: नारी शक्ति से क्षमा याचना और विपक्ष पर करारा प्रहार, पॉइंट्स में जानें मुख्य बातें

फिटमेंट फैक्टर और सैलरी पर असर

अगर सरकार 69,000 रुपए के न्यूनतम वेतन को स्वीकार करती है, तो फिटमेंट फैक्टर 3.83 प्रस्तावित किया गया है.

तुलना: 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था.

परिणाम: इस बदलाव से कर्मचारियों की वर्तमान बेसिक सैलरी में भारी उछाल आएगा और कुछ स्तरों पर वेतन वर्तमान से 4 गुना तक बढ़ सकता है. यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू करने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर खुलते हैं बांके बिहारी के चरण: साल में सिर्फ एक दिन मिलता है ये दुर्लभ दर्शन, जानें आज के इस दिन के पीछे की क्या है रोचक कथा?

सालाना इंक्रीमेंट और स्ट्रक्चरल रिफॉर्म

मेमोरेंडम में केवल बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि करियर ग्रोथ के लिए भी बड़े सुझाव दिए गए हैं:

सालाना वेतन वृद्धि (Annual Increment): इसे वर्तमान 3% से बढ़ाकर 6% करने का प्रस्ताव है.

पेंशनर्स को लाभ: 2026 से पहले रिटायर हुए लोगों को भी संशोधित वेतन का पूरा लाभ देने की सिफारिश की गई है.

पे-गैप: न्यूनतम और अधिकतम वेतन के बीच का अनुपात 1:12 तक सीमित रखने का सुझाव दिया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

PoJK में जैश के हथियारबंद आतंकियों की मौजूदगी कबूल, मसूद इलियास कश्मीरी का चर्चा में नया बयान

जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने PoJK के रावलाकोट में हथियारबंद आतंकियों की मौजूदगी…

12 minutes ago

‘बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर की मौजूदगी में कैसे पहुंचे ग्रामीण?’: जिलगा जंगल में हाथी को भगाने गए ट्रैक्टर पर हमला

कूदमुरा वन परिक्षेत्र के जिलगा जंगल में ट्रैक्टर लेकर हाथी को भगाने पहुंचे ग्रामीणों के…

19 minutes ago

कोहरे के मौसम में यमुना एक्सप्रेसवे पर सख्ती, 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम रफ्तार

Yamuna Expressway Winter Safety Measures: सर्दियों में बढ़ते कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर…

29 minutes ago

’16 गेंदों में फिफ्टी, 28 गेंदों में सेंचुरी’: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ भी छूटे पीछे

दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में इंडिया ए के युवा बल्लेबाज…

38 minutes ago

श्रीमद् राजचंद्र जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, अहिंसा और आत्मबोध के संदेश को बताया प्रेरणा

श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. न्होंने…

41 minutes ago

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

52 minutes ago