Aadhaar card update
केंद्र ने फ्री में आधार डिटेल्स अपडेट करने की समय सीमा एक बार फिर 14 जून, 2024 तक बढ़ा दी है. फ्री में आधार को अपडेट कराने की अंतिम तारीख 14 मार्च 2024 थी. यह खत्म होने वाली थी. अब इसे बढ़ा दिया गया है. अब यूजर्स अगले साल यानी 14 जून 2024 तक फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं. UIDAI की ओर से अंतिम तारीख को बढ़ाए जाने से लोगों को काफी राहत मिली है. अब लोग आराम से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकेंगे. अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से भी ज्यादा पुराना हो गया है तो आप आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रोसेस के जरिए उसे अपडेट कर सकते हैं.
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अर्थारिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार को फ्री में अपडेट कराने के डेटलाइन बढ़ाने के बाद अब लोगों को 50 रुपये की फीस नहीं भरनी पड़ेगी. भारतीय नागरिकों के पास फ्री में डेमोग्राफिक जानकारी, अड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल करेक्ट करवाने का मौका है. अब इसके लिए उन्हें अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा. आधार में सभी डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट करना बिल्कुल फ्री है. वहीं आप इसे घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं. हालांकि फोटोग्राफ, iris या अन्य बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करवाना चाहता है तो उसे आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा.
अगर किसी का आधार कार्ड 10 साल पहले जारी किया गाय था और उसे कभी अपडेट नहीं कराया गया है तो आपको अपने पहचान और एड्रेस प्रूफ अपलोड करके अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करना होगा. आप घर बैठे भी अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं भागा दौड़ी करने की जरूरत नहीं है.
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…