देश

उत्तराखंड को जो पहले मिलना चाहिए था, वो लंबे समय तक नहीं मिला, अब यह प्रगति के पथ पर अग्रसर: Bharat Express के डायरेक्टर राधेश्याम राय

Bharat Express Uttarakhand Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ‘उत्तराखंड उन्नति की ओर’ कॉन्क्लेव में विभिन्न वर्गों की हस्तियां शरीक हुईं। कॉनक्लेव में राज्य सरकार के मंत्री, राज्य के डीजीपी, महंत चिदानंद सरस्वती समेत कई धर्मगुरू एवं अन्य दिग्गज अगुआ पहुंचे. जिनसे उत्तराखंड में पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, संस्कृति, कानून व्यवस्था, समाजिक और राजनीतिक विषयों पर सवाल किए गए. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सबको संबोधित किया. वहीं, ग्रुप के डायरेक्टर-मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भी उत्तराखंड की उन्नति पर बात की.

अपने संबोधन की शुरूआत उत्तराखंड के उत्तर शब्द से करते हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डायरेक्टर-मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने देवभूमि उत्तराखंड का परिचय दिया. उन्होंने कहा— “उत्तर शब्द सिर्फ दिशा का सूचक नहीं है उत्तर शब्द सिर्फ दक्षिण के सामने की दिशा नहीं है. उत्तर शब्द का एक अर्थ श्रेष्ठ भी है, श्रेष्ठता का भी सूचक है उत्तर..लोकोत्तर…उत्तरोत्तर. हम गंगा-जमुना के मैदान के लोग हैं. हमारा तो पूरा अस्तित्व ही उत्तराखंड की देन है.”

“हमारे रक्त..अस्थि..मज्जा में जो जल है, उस जल का स्रोत ही उत्तराखंड है. गंगा नदी और यमुना नदी का अस्तित्व ही उत्तराखंड से शुरू होता है.”

देवभूमि उत्तराखंड के बारे में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डायरेक्टर-ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने आगे कहा—

“मैदान में काशी है, तो यहां उत्तरकाशी है. मैदान में एक प्रयाग है, यहां पर पांच प्रयाग हैं.”

“उत्तराखंड श्रेष्ठ भूमि है..लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि श्रेष्ठ होने के बावजूद उत्तराखंड अपनी प्रगति की यात्रा में लंबे समय तक पिछड़ा रहा है.”

‘उत्तराखंड फिर से अपनी प्रगति की राह पर अग्रसर है’

ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय बोले— “उत्तराखंड को जो मिलना चाहिए था, लंबे समय तक नहीं मिला. बड़ा लंबा संघर्ष चला,लेकिन यह उत्तराखंड के साहसी कर्मठ..कभी ना थकने वाले लोगों का संघर्ष था कि उत्तराखंड आज फिर से प्रगति की राह पर अग्रसर है और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की शुभकामना है कि उत्तराखंड दिनों—दिन प्रगति करे, उत्तराखंड के लोग समृद्ध हों.”

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने टूरिज्म को बताया उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, पढ़िए उनकी स्पीच

‘देशभर में आयोजित किए जाएंगे भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव’

‘उत्तराखंड उन्नति की ओर’ कॉन्क्लेव के समापन के मौके पर उन्होंने कहा— “हमारे कॉन्क्लेव की श्रृंखला में यह तीसरा कॉन्क्लेव था..यह श्रृंखला जारी रहेगी. देशभर के विभिन्न शहरों में ऐसे कॉन्क्लेव को आयोजित करने के लिए मैं विशेष रूप से हमारे इनपुट एडिटर मुकुंद शाही का धन्यवाद देना चाहूंगा. इस आयोजन के लिए 3 दिन पहले हमारे निदेशक संजय स्नेही पूरी टीम के साथ यहां मौजूद रहे. प्रोडक्शन टीम के इंचार्ज राजीव शर्मा ने यहां सारी व्यवस्था संभाली. न्यूज रूम में मौजूद रन डाउन हो, चाहे प्रोडक्शन हो…सब लोग मुस्तैदी से इस कॉन्क्लेव को संपन्न कराने में लगे रहे. पीसीआर के साथी लगातार काम करते रहे. ग्राफिक्स के लोगों ने बहुत अच्छा काम किया. हमारे कैमरामैन ने शानदार काम किया. पूरी टीम ने मिलकर के इस कॉन्क्लेव को बहुत अच्छा आयोजन साबित किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जो कुछ कमियां इस कॉन्क्लेव में रह गईं, उसको हम आगे दूर करेंगे और इससे भी बेहतर कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहेंगे. सबका बहुत-बहुत आभार.”

ये भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने उत्तराखंड के DGP से पूछा खास सवाल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा; सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली, AAIB जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…

15 minutes ago

‘कथा रोकेंगे तो नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकेंगे…’, धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को दिया न्योता

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…

34 minutes ago

छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा

Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…

1 hour ago

मथुरा विवाद: क्या रद्द होगा 1968 का समझौता? इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को सुनाएगा फैसला

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…

2 hours ago

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

2 hours ago