देश

नीयत साफ हो तो किसी की भी मदद कर सकते हैं: भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव में बोले ‘मदद गुरु’ एनजीओ के फाउंडर पंडित आयुष

Bharat Express Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज 12 मार्च को भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उत्तराखंड: उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड सरकार के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे.

कार्यक्रम में जहां एक ओर राज्य मंत्रियों ने बताया कि किस तरह से उत्तराखंड सरकार राज्य में विकास की रफ्तार को धार दे रही है तो वहीं ‘मदद गुरु’ एनजीओ के फाउंडर पंडित आयुष ने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो आप किसी की भी मदद कर सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने अपने एनजीओ के बारे में जानकारी दी. साथ ही ये भी कहा कि हम-आप सभी लोग एक-दूसरे की मदद कर समाज को आगे बढ़ा सकते हैं.

देहरादून के होटल पैसेफिक में आयोजित कॉनक्लेव में पंडित आयुष ने जर्नोकॉप कॉन्सेप्ट को बताया और कहा कि ‘मदद गुरु’ के माध्यम से हम उनकी सहायता करते हैं? जिनको असल में इसकी जरूरत होती है. हम ये पता करते हैं कि कहां पर असली मदद की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब किसी की कहीं भी सुनवाई नहीं होती. किसी पीड़ित को कोई नहीं सुनता तब उसकी मदद संस्था के द्वारा की जाती है. वह कहते हैं कि तमाम लोग ऐसे भी होते हैं जिनको लोग लीगल सेक्सन में फंसा देते हैं और उनको जानकारी नहीं होती कि वे क्या करें, तब हम उनकी मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें-“अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर हो सकता है…” भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जलवायु परिवर्तन को लेकर जाहिर की चिंता

पूरे देश में हैं ‘मदद गुरु’ के कार्यकर्ता

उन्होंने बताया कि आज पूरे भारत में ‘मदद गुरु’ के कार्यकर्ता मौजूद हैं. वह कहते हैं कि मान लीजिए कि अगर केरल में कोई घूमने गया और उसे वहां की जानकारी नहीं है. वह किसी मुसीबत में फंस जाता है तो वह ‘मदद गुरु’ के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करता है. उसको तुरंत मदद पहुंचाई जाती है. उसकी मदद होने के बाद उससे उसका पता आदि ले लिया जाता है और फिर अगर उसके क्षेत्र में किसी को मदद की जरूरत होती है तो उससे कहकर दूसरे व्यक्ति की मदद कराई जाती है. इस तरह से ‘मदद गुरु’ संस्था कार्य कर रही है.

कोरोना में 7 हजार से अधिक शवों का किया अंतिम संस्कार

वह कहते हैं कि अगर नीयत साफ हो तो हम कभी भी किसी की भी मदद कर सकते हैं. कोरोना महामारी की दूसरी लहर की बात करते हुए वे कहते हैं कि इस दौरान सबसे ज्यादा मौते हुईं और प्रशासन भी परेशान था, तब ‘मदद गुरु’ ने करीब 7 हजार से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार कराया. उन्होंने बताया कि उस समय ‘मदद गुरु’ के 7 किचन संचालित थे और जिनको भी भोजन आदि की जरूरत होती, उनको भोजन के साथ ही अन्य मदद भी पहुंचाई जाती थी.

सरकार को गांव के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड आदि की करनी व्यवस्था चाहिए

इस मौके पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर कहा कि जो आज प्रधानमंत्री आवास योजना है, वह पहले इंदिरा गांधी आवास योजना थी.

उन्होंने कहा कि जो काम आज भाजपा सरकार काम कर रही है वो काम कांग्रेस की सरकार में भी हुआ. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 500 से अधिक जच्चा-बच्चा मौतें भी हुई हैं. गांव के अस्पतालों में महिलाओं की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड की मशीने नहीं हैं. भारत एक्सप्रेस के मंच से उन्होंने मोदी सरकार से गांवों में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अल्ट्रासाउंड जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

13 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

47 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

54 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

56 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

58 minutes ago