यूटिलिटी

Jio Space Fiber: आकाश अंबानी ने PM मोदी को दिखाया अंतरिक्ष से इंटरनेट का डेमो, जानें आखिर क्या है यह तकनीक

Jio Space Fiber: रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत में इंटरनेट की क्रांति लाने वाली टेलीकॉम के रूप में जानी जाती है. देश में 5जी नेटवर्क (5G Network) को विस्तार देने में भी इसी जियो की अहम भूमिका है. अब कंपनी ने एक नई तकनीक का ऐलान किया है जो कि जियो स्पेस फाइबर (Jio Space Fiber) है.  इसका फायदा यह होगा कि इस सर्विस के जरिए दूरदराज के इलाकों को  कनेक्ट रखने में मदद मिलेगी. बता दें कि यह एक सैटेलाइट के आधार पर गीगा फाइबर टेक्नोलॉजी (Giga Fiber Technology) है इससे ही रिमोट लोकेशन तक इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंडिया मोबइल कांग्रेस में पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी को रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को इस जियो स्पेस फाइबर की तकनीक से रूबरू कराया है. बता दें कि चार शहरों को जियो स्पेस फाइबर से जोड़ा गया है, इसमें गुजरात के गीर नेशनल पार्क से लकर छत्तीसगढ़ का कोरबा, उड़ीसा का नबरंगपुर औऱ असम का ओनजीसी जोरहाट शामिल है.

यह भी पढ़ें-Diwali 2023: दिवाली में खरीदना है कार, लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

कैसे काम करती है ये तकनीक

बता दें कि Jio Space Fiber की मदद से ब्राडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए SIS कंपनी के सैटेलाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक जियो स्पेस फाइबर से अब कहीं भी और कभी भी मल्टी-गीगाबिट कनेक्टिविटी मिलेगी. सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस को रिमोट एरिया में पहुंचाने के लिए ‘जियो स्पेस फाइबर’ इनोवेटिव एवं एडवांस NGSO तकनीक का उपयोग करेगा.

यह भी पढ़ें-अब X से होगी वीडियो और ऑडियो कॉलिंग, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फीचर और कैसे होगा इसका इस्तेमाल

जियो लाया देश में इंटरनेट क्रांति

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में आकाश अंबानी ने कहा है कि जियो ने भारत में लाखों घरों और बिजनेसेस को पहली बार ब्रॉडबैंड इंटरनेट का अनुभव कराया. जियो स्पेस फाइबर के साथ हम अभी तक अनकनेक्टिड लाखों लोगों को कवर करेंगे. ऑनलाइन सरकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन सेवाओं तक, जियो स्पेस फाइबर हर किसी को, हर जगह कनेक्ट कर सकेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

10 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

17 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

20 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

22 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

25 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

40 minutes ago