खेल

SA vs PAK: साउथ अफ्रीका के सामने फिसड्डी साबित हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी, 50 ओवर भी नहीं खेल पाई बाबर की टीम

SA vs PAK World Cup Match: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में बेहद ही निराशाजनक रहा है. 14 अक्टूबर को भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान तक से करारी हार झेल चुकी है. आज चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान एक बार फिर पाकिस्तानी बल्लेबाजी की पोल खुल गई है. पाकिस्तानी बल्लेबाज अफ्रीका बॉलिंग के सामने 50 ओवर तक न खेल सके और 46वें ओवर में ही पवेलियन लौट गए. पाकिस्तानी पारी में सबसे ज्यादा रन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज साऊद शकील ने ही बनाए.

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऐसे में अपने ही फैसले को पाकिस्तानी टीम सही न ठहरा सकी. टीम की बैटिंग की पोल एक बार फिर खुल गई. साऊद शकील की 52 और  कप्तान बाबर आजम 50 रनों की पारी को छोड़ दें तो अन्य बल्लेबाजों ने एक बार फिर पाकिस्तानी फैंस को निराश किया है.

यह भी पढें-Team India New Coach: वर्ल्ड कप के बाद होगी राहुल द्रविड़ की छुट्टी! जानें कौन हो सकता है नया कोच

पाकिस्तानी टीम के खराब बल्लेबाजी

पाकिस्तान की पारी शुरू होते ही ओपनर अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक चलते बने. इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी संभाली. रिजवान काफी तेज खेल रहे थे लेकिन फिर रिजवान भी आउट हो गए, और फिर 50 रन बनाकर उनके पीछे कप्तान बाबर भी चल पड़े. हालांकि टीम के मध्य क्रम में मौजूद साऊद शकील ने पाकिस्तान की पारी को कुछ संभाला

साऊद शकील ने शादाब खान के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की, शकील ने जहां 52 रन बनाए, तो वहीं शादाब खान ने अहम 43 रनों की पारी खेली. इन दोनों के आउट होने के बाद एक बार फिर विकेटों का पतन शुरू हो गया और पाकिस्तानी टीम 270 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर

साउथ अफ्रीका ने की बेहतरीन बॉलिंग

बता दें कि आज के मैच में एक बार फिर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को टिकने का मौका तक नहीं दिया.  आज के मैच में सबसे साउथ अफ्रीका बॉलर तबरेज शम्शी ने लिए. उन्होंने 4 पाकिस्तानी बल्लेबाजो को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके अलावा मार्को जेनसेन ने 3 विकेट और गेरलैन कॉटजी ने भी 2 विकेट लिए. अब अफ्रीकी टीम को 271 रनों का एक साधारण सा लक्ष्य चेज करना है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago