देश

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आसान नहीं बांसुरी स्वराज की राह, आप-कांग्रेस के गठबंधन से बढ़ी मुश्किलें

Bansuri Swaraj New Delhi Lok Sabha seat: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा शनिवार को 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. इस सूची में दिल्ली की 5 सीटें भी शामिल है. पार्टी ने नई दिल्ली सीट से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है.

वहीं दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में नई दिल्ली सीट आप के कोटे में है. इस सीट से आप ने मालवीय नगर विधानसभा से विधायक सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में दोनों ही प्रत्याशी पेशे से वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रक्टिस भी करते हैं. वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल विधायक हैं. वे इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं. जबकि नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 से भाजपा की मीनाक्षी लेखी जीत दर्ज करती आई हैं.

ये भी पढ़ेंः 1‘भरनाट्यम डांसर…पेशे से डाॅक्टर…’ जानें कौन है माधवी लता जिन्हें भाजपा ने ओवैसी के खिलाफ बनाया प्रत्याशी

जानें नई दिल्ली लोकसभा सीट का इतिहास

नई दिल्ली लोकसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आई थी. इस सीट पर हमेशा से बीजेपी का दबदबा रहा है. सीट पर सुचेता कृपलानी, बलराज मधोक, लालकृष्ण आडवाणी और जगमोहन जैसे नेता प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस सीट से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी हाथ आजमा चुके हैं हालांकि उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था. मीनाक्षी लेखी से पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था. कांग्रेस के वर्तमान राज्यसभा सांसद अजय माकन 2004 और 2009 में यहां से जीत चुके हैं. उनसे पहले 1996,98 और 1999 में भाजपा के जगमोहन यहां से सांसद रह चुके हैं.

बता दें कि बांसुरी स्वराज भाजपा की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं. उन्हें राजनीति विरासत में मिली है. बांसुरी एक अच्छी वक्ता हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिसनर भी हैं. इसके साथ ही उन्होंने नुपुर शर्मा के मामले की प्रभावी तरीके से पैरवी की थी.

ये भी पढ़ेंः ‘जिम में बैठकर पीसी देख रहे थे पवन सिंह…’ आसनसोल से टिकट मिलने पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये रिएक्शन

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago