-भारत एक्सप्रेस
Photo- Chamika Karunaratne (@chamikakarunaratne)/ Instagram
Chamika Karunaratne LPL 2022: श्रीलंका के क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne )से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल 26 साल के इस खिलाड़ी को बुधवार को गॉल ग्लैडिएटर्स के खिलाफ फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी, जिसमें उनके चार दांत टूट गए थे. लेकिन अब उनके सफलतापूर्वक डेंटल मेडितल सर्जरी के बाद वो बाकी बचे मैचों के लिए तैयार हैं. दरअसल, लंका प्रीमियर लीग के कैंडी फैलकंस और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में फील्डिंग के दौरान चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne)के मुंह पर गेंद लगने से चार दांत टूट गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, बाद में उनकी सर्जरी हुई.
मैच में बड़ा हादसा!
दरअसल चमिका इस लीग में कैंडी फैलकंस की ओर से खेल रहे हैं. गॉल ग्लैडिएटर्स की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद नुवानिडु फर्नांडो ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की. चमिका करुणारत्ने ने उलटी तरफ दौड़ लगाते हुए कैच पकड़ा और गेंद साथी खिलाड़ी की ओर उछाल दी. इस कोशिश में बॉल चमिका के मुंह पर लगी.
इस दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी की गई. मिली जानकारी के अनुसार इस क्रिकेटर के सामने के निचले जबड़े में चार दांत टूट गए हैं और उसके निचले होंठ और मसूड़ों में भी चोटें आई हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टीम इंडिया पर चोट की मार, कप्तान रोहित शर्मा और ये तेज गेंदबाज टेस्ट सीरीज से OUT!
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप में किए गए उल्लंघनों की अनुशासनात्मक जांच के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा चमिका करुणारत्ने को सभी प्रकार के क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था. ऐसे में एक बार फिर वो चोटिल होने के कारण क्रिकेट से दूर हो सकते हैं. हालांकि खबर ये आ रही है कि अब वो ठीक है और लंका प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे.
क्रिकेटर के मुंह पर लगी बॉल, 4 दांत टूटे और लगे 30 टाके
चमिका ने इसके बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोर लगाई जिसने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने लिखा,’ मेरे 4 दांत टूट गए, वापस मिल गए, और 30 टांके लगे और अब मैं थोड़ा मुस्कुरा सकता हूं. मैं पहले से कई ज्यादा मजबूत होकर वापस आऊंगा! जल्दी मिलते हैं.’
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…