CBSE Board 10th 12th Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी. परीक्षा की शुरुआत में अब कुछ ही समय बचा है, और छात्र अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में करीब 44 लाख छात्र शामिल होंगे. परीक्षा की सुरक्षा और नकल को रोकने के लिए सीबीएसई ने कुछ सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं.
गाइडलाइंस के अनुसार, यदि कोई छात्र परीक्षा के नियमों का उल्लंघन करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे दो साल के लिए परीक्षा से बैन किया जा सकता है. यदि आप 10वीं या 12वीं के छात्र हैं और इस साल परीक्षा देने वाले हैं, तो आपको कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं, बोर्ड परीक्षा में किन गलतियों से बचना चाहिए.
CBSE की गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य संचार उपकरणों को ले जाना सख्त मना है. यदि किसी छात्र के पास ये वस्तुएं पाई जाती हैं, तो उसे परीक्षा से तुरंत निष्कासित कर दिया जाएगा और अगले दो वर्षों तक परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, यदि कोई छात्र परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाता है या परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करता है, तो उसे भी कड़ी सजा दी जा सकती है.
छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले अपने बैग की अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए.
परीक्षा में सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने ये सख्त नियम लागू किए हैं. सभी छात्रों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा दे सकें.
ये भी पढ़ें: ये हैं एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के सीक्रेट टिप्स!
-भारत एक्सप्रेस
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…