यूटिलिटी

ChatGPT ने करवाई कपल की शादी, दुल्हन के पिता का था आइडिया

Chatgpt: इंसान जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं. उन्हें सब जानना जरुरी होता है. वो भी जिसका उससे या फिर उसके जीवन से कोई लेना देना नहीं है. आजकल हम AI की बातें खूब सुन रहे हैं और ChatGPT का मामला भी बिल्कुल ऐसा ही है. इस बात में कोई शक नहीं कि ChatGPT नाम का नया बवाल तमाम सेक्टर्स में एंट्री ले चुका है. लेकिन एक उत्सुकता है जो इसे लेकर लोगों के बीच बन गई है. लोग इसे ज्यादा से ज्यादा जानना सीखना, और समझना चाह रहे हैं. भले ही चैट जीपीटी दुनिया के तमाम लोगों के गले मे फंसी हड्डी हो लेकिन इसी दुनिया में ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी से इस पर महारत हासिल कर ली है. वहीं, ChatGPT ने कुछ ऐसा किया है जिससे पंडित और विवाह अधिकारियों के होश उड़ गए है.

दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा Chatgpt

आपको बता दें कि शादी करवाने के लिए अब पंडित या विवाह अधिकारी की जरूरत नहीं है क्योकि लोग चैट जीपीटी की मदद से शादी कर रहे हैं. यानि AI लोगों की शादी करवा रहा है. चैट जीपीटी इस तरह के कारनामे कर रहा है की ये लगातार दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है. चाहे वो पढ़ाई-लिखाई हो, डॉक्टर की मदद करनी हो, बीमारी का पता लगाना हो या पेपर पास करना हो, ये चैटबॉट सभी काम कर रहा है.

चैट जीपीटी की मदद से कपल ने रचाई शादी

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले रीस एलिसन विंच और डेटन ट्रुइट ने चैट जीपीटी की मदद से अपनी शादी की और इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाया. चैट जीपीटी की मदद से दोनों कपल ने शादी की है. जिसमें AI पॉवर्ड चैटबॉट को कपल के बीच में रखा गया और डेटा के आधार पर उसने दोनों के विवाह की घोषणा की और दूर-दराज से आए मेहमानों को खास अंदाज में थैंक्यू भी कहा. चैटबॉट से शादी करवाने का आइडिया दुल्हन के पिता का था.

मॉडर्न अंदाज में हुई शादी

हैरानी की बात ये है कि कपल की शादी 1885 के एक ऐतिहासिक चर्च में एकदम मॉडर्न अंदाज में हुई जिसमें लगभग 100 लोग शामिल हुए थे. कपल ने शादी की पूरी प्लानिंग एक हफ्ते में की और अपने 30 मेहमानों को एआई-जनरेटेड स्टेटमेंट भेजा.

Akansha

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

13 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

19 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

38 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

41 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

55 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

60 minutes ago