देश

वाराणसी की नजमा परवीन ने पीएम मोदी पर की PHD, प्रधानमंत्री पर डॉक्टरेट करने वाली बनीं पहली महिला

PHD on PM Modi: पीएम मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. वैश्विक लीडर्स में पीएम मोदी की गिनती टॉप पर होती है. देश में कई लोग उन्हें उदाहरण के तौर पर लेते हैं. हाल ही में वाराणसी की रहने वाली नजमा परवीन ने पीएम मोदी पर अपनी पीएचडी कंप्लीट की है. नजमा पीएम मोदी पर डॉक्टरेट की पढ़ाई करने वाली पहली मुस्लिम बनीं. बताया गया है कि नजमा पीएम मोदी के राजनीतिक करियर से काफी प्रभावित हैं.

नजमा ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इसे 2014 में राजनीति विज्ञान विषय के तहत ‘नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व – एक विश्लेषणात्मक अध्ययन’ के नाम से शुरू किया था . यह 1 नवंबर, 2023 तक यह पूरा हो गया. यह शोध कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पूरा हुआ.

नजमा के शोध में पांच अध्याय

नजमा ने कहा कि सत्ता से मुक्ति, कांग्रेस का वंशवादी शासन, प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक जीवन, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका प्रदर्शन, विपक्ष की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर, जनता-मीडिया का समर्थन शोध के पांच मुख्य अध्याय है.

यह भी पढ़ें: “5000 से अधिक बच्चों का हुआ नरसंहार, तुरंत…”, प्रियंका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये अपील

लोग क्या सोचते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता: नजमा परवीन

नजमा से जब पूछा गया कि पीएचडी के लिए पीएम मोदी को ही क्यों चुनी, किसी और राजनेता को क्यों नहीं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं. वैसे भी पॉलिटिकल साइंस विषय में मुझे किसी राजनेता को चुनना ही था तो मैंने पीएम मोदी को चुना. मुझे इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. नजमा ने कहा कि मेरा मानना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आने वाले सालों में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

चर्च में प्रार्थना के दौरान भरभरा कर गिरा क्रॉस, पादरी की दर्दनाक मौत; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…

26 seconds ago

Who is Anil Pandit: कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग के सरगना की पूरी कुंडली

Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की…

11 minutes ago

राजस्थान के जंगलों में गूंजी दहाड़! रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व खुले, घर बैठे ऐसे करें सफारी बुक

Rajasthan Tiger Reserve: राजस्थान में रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए…

26 minutes ago

PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…

43 minutes ago

अगले 12 घंटे 9 राज्यों में इन्द्र देव का प्रकोप! 80 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…

1 hour ago