यूटिलिटी

JioMart: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने जियो मार्ट के ब्रांड एंबेसडर, 45 सेकेंड की फिल्म में जल्द आएंगे नजर

JioMart: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिलायंस कंपनी की रिटेल फर्म जियोमार्ट ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. जल्दी ही भारत को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जियोमार्ट के एक 45 सेकंड की एक विज्ञापन फिल्म में भी दिखाई देंगे. जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन जियोउत्सव का नाम बदलते हुए सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया कर दिया है, जोकि आठ अक्टूबर, 2023 को लाइव होगा.

जियोमार्ट की तरह धोनी का व्यक्तित्व विश्वसनीय

जियोउत्‍सव कैंपेन का उद्देश्य क्रिकेट के लाखों दीवानों के दिलों की धड़कन धोनी को देश के उत्सव में शामिल करना है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जियोमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप वरगंती ने कहा, “हमें अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में MS धोनी में एक आदर्श फिट मिला है. जियोमार्ट की तरह उनका व्यक्तित्व विश्वास, विश्वसनीयता और आश्वासन का प्रतिनिधित्व करता है. हमारा नया अभियान अपने प्रियजनों के साथ जीवन और इसके सभी विशेष पलों का जश्न मनाने का अवसर देता है. इन उत्सवों के दौरान ‘खरीदारी’ एक अभिन्न अंग होता है. गैर-मेट्रो क्षेत्रों से वर्तमान में हमारी कुल बिक्री का लगभग 60 फीसदी हिस्सा आता है.

जियोमार्ट के साथ जुड़ने पर महेंद्र सिंह धोनी उत्साहित

इस अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “मैं उन मूल्यों को दृढ़ता से प्रतिध्वनित करता हूं, जियोमार्ट एक घरेलू ई-कॉमर्स ब्रांड है, वे भारत में डिजिटल खुदरा क्रांति का सपोर्ट करने के उद्देश्य से प्रेरित हैं. भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और फेस्टिवल के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का जियो उत्सव अभियान भारत और उसके लोगों के उत्सव के लिए एक निवेदन है. मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं.”

इसे भी पढ़ें: Indigo फ्लाइट का सफर आज से हुआ महंगा, जानिए कितने बढ गए टिकट के दाम

जियोमार्ट देता है क्षेत्रीय कारीगरों को बढ़ावा

क्षेत्रीय स्तर पर कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए जियोमार्ट वर्तमान में 1000 से अधिक कारीगरों के साथ काम करता है. यह 1.5 लाख बेहतरीन उत्पादों को बेचता है. जियोमार्ट के कैंपेन शूट के तहत जियोमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप वरगंती ने बिहार की पुरस्कार विजेता कलाकार अंबिका देवी की तरफ से बनाई गई एक खूबसूरत मधुबनी पेंटिंग महेंद्र सिंह धोनी को भेंट की. कई ब्रांड जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य के लाखों उत्पाद जियोमार्ट पर उपलब्ध हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

3 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

4 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

4 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

4 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

5 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

5 hours ago