यूटिलिटी

टैक्स फाइलिंग से लेकर फ्री आधार कार्ड अपडेट तक….दिसंबर में इन बड़े बदलाव के लिए रहें तैयार, जानें क्या है आखिरी तारीख?

December Financial Change: नवंबर का महीना खत्म हो रहा है साथ ही साल 2024 का आखिरी महीना दस्तक देने वाला है. दिसंबर 2024 में कई वित्तीय बदलाव और समय-सीमाएं आ रही है. इसमें सबसे अहम रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी बैठक है. इसके बाद फ्री में आधार कार्ड अपडेट और टैक्स फाइलिंग जैसे कई कामों की लास्ट डेट शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में.

रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी बैठक

सभी की निगाहे RBI की 6 दिसंबर को आने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर टिकी हैं. इस बार RBI दरों में कटौती करने वाला है या इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखेगा यह देखना दिलचस्प होगा. लेकिन अगर इस बार भी RBI दरों में कोई बदलाव नहीं करता है तो यह लगातार 10वीं बार होगा जब RBI ने अपनी नीतिगत दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है. माना जा रहा है कि अगर महंगाई दर नियंत्रण में रहता है तो RBI नीतिगत दरों में कटौती कर सकता है जिससे होम लोन और अन्य लोन की ब्याज दरों पर असर पड़ सकता है.

फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने का तारीख

UIDAI ने फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर तय की है. इसके तहत आप अपने आधार में नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ में कोई बदलाव बिना किसी चार्ज के करवा सकते हैं. ये काम आपको ऑनलाइन करवाना होगा. UIDAI ने आधार को 10 साल में अपडेट करवाने के लिए गुजारिश की है जिससे आपके आधार में जानकारी अपडेट रह सके. ऐसे में अगर आप 14 दिसंबर के बाद आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये का भुगतान देना होगा.

ये भी पढ़ें: 1 दिसंबर से LPG गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड नियमों में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, जानें आम आदमी की जेब पर क्या पड़ेगा असर?

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए एक और बड़ा बदलाव हो सकता है. 20 दिसंबर से कुछ क्रेडिट कार्ड की फीस और चार्ज में बदलाव होंगे. खासकर EDGE रिवॉर्ड्स और माइल्स इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए रिडीम्पशन फीस 199 रुपये प्लस GST होगी. इसके अलावा, अन्य ट्रांजेक्शन पर भी बढ़े हुए शुल्क लागू होंगे. अगर आपके पास एक्सिस बैंक के एटलस, सैमसंग एक्सिस बैंक या मैग्नस जैसे कार्ड है तो आपको इन नए चार्जेस का सामना करना पड़ सकता है.

टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख

अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो 31 दिसंबर 2024 तक बिलेटिड या रिवाइज्ड टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. वैसे तो आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 थी लेकिन 5 हजार रुपये की पेनल्टी के साथ आप अपना रिवाइज्ड या लेट रिटर्न फाइल कर सकते हैं. जिनकी इनकम 5 लाख रुपये से कम है उनके लिए पेनल्टी 1000 रुपये है. यह तारीख आपके लिए एक अहम मौका है, क्योंकि इसके बाद आपको रिटर्न फाइल करने में और भी अधिक दिक्कतें आ सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

23 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

45 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

48 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago