लाइफस्टाइल

शाम के नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ टेस्टी? ट्राई करें तंदूरी पनीर रोल, जानें रेसिपी

Tandoori Paneer Roll Recipe: पनीर एक प्रोटीन से भरा डेयरी प्रोडक्ट है. पनीर खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है, यही वजह है कि लोग पनीर की डिश खाने में काफी रुचि रखते हैं. आमतौर पर लोगों को पनीर के कई व्यंजन पसंद होते हैं जैसे कि पनीर पराठा, कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, शाही पनीर, पनीर टिक्का आदि, लेकिन क्या आपने कभी तंदूरी पनीर रोल ट्राई किया है. आज हम आपको तंदूरी पनीर रोल बनाने की रेसिपी बताते हैं. तंदूरी पनीर रोल स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. आप इसे झटपट बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं, इसे बनाना काफी आसान है. आइए हम आपको बताते हैं तंदूरी पनीर रोल बनाने की रेसिपी.

तंदूरी पनीर रोल बनाने की सामग्री (Tandoori Paneer Roll Recipe)

1 कप पनीर टुकड़े
1/4 कप बारीक कटा प्याज 
1/4 कप बारीक कटा टमाटर
1/4 कप बारीक कटा शिमला मिर्च 
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 
1 कप दही 
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
2 चम्मच तंदूरी मसाला
4-5 मैदे की रोटी 
जरूरत के अनुसार तेल 
स्वादानुसार नमक

तंदूरी पनीर रोल बनाने की विधि

तंदूरी पनीर रोल बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर आप एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. अब आप दही में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और तंदूरी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब आप इसमें पनीर के टुकड़े, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कर लें. इसके बाद आप इसको करीबन 30 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए रख दें. अब आप एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आँच पर गर्म कर लें. इसके बाद आप इस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ इसे फैला दें.

यह भी पढ़ें : पाना चाहते हैं टैनिंग से छुटकारा, चेहरे पर लगाए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, जानें विधि

फिर आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ी देर तक भून लें. इसके बाद आप इसमें मैरीनेट पनीर और बाकी की सामग्री डाल लें. अब आप इसको करीब 4-5 मिनट तक सुनहरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद जब प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब आप मैदे की रोटी बनाकर उसमें फ्राइड पनीर का मिश्रण रखें. अब इसके बाद मिश्र को रोटी के एक चौथाई हिस्से में रख कर साइड से रोल करें. तैयार है आपका तंदूरी पनीर रोल. अब आप इसे गरमा-गरम सर्व करें.

Uma Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago