यूटिलिटी

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में आई तेजी, घर में है शादी तो चेक लें रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. ताजा रेट पर नजर डालें तो 999 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना बढ़त के साथ 53 हजार के ऊपर बना हुआ है, जबकि 999 शुद्धता वाले एक किलो चांदी की कीमत 67 हजार से ऊपर बनी हुई है.

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज सुबह 54,244 रुपये हो गई है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 49887 रुपये का हो गया है. इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 40,846 रुपये हो गई है. वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना महंगा होकर आज 31860 रुपए पर आ गया है. इसके अलावा 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी आज 67976 रुपये की हो गई है.

ये भी पढ़ें- UP: फिर खुली यूपी स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन विंडो, तुरंत करें Apply

सोने और चांदी की कीमतों में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना आज  432 रुपये और 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 430 रुपये महंगा हुआ है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना 396 रुपये, 750 शुद्धता वाला सोना 324 रुपये और 585 शुद्धता वाला सोना 253 रुपये महंगा हुआ है. वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 815 रुपए महंगा हो गया है.

24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना कहा जाता है. इसमें किसी अन्य धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना कहा जाता है. 22 कैरेट सोने में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में अन्य धातुएँ हैं. वहीं, 21 कैरेट सोने में 87.5 फीसदी शुद्ध सोना होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और 14 कैरेट सोने में 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है.

केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के अलावा शनिवार और रविवार को आईबीजेए द्वारा दरें जारी नहीं की जाती हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के गहनों का खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.com पर विजिट कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

17 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago