यूटिलिटी

Oppo A58x 5G: ओप्पो का 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत बेहद कम

Oppo बजट सेगमेंट में Oppo A58x 5G फोन लेकर आया है. प्रीमियम लुक वाला यह फोन Oppo A56 5G का टोन्ड-डाउन वर्जन है. कंपनी ने इसे पिछले महीने चीन में पेश किया था. Oppo A58x 5G एक किफायती 5G फोन है, जो HD+ डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 700 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा से लैस है. यह 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी पैक करता है. हुड के तहत, यह ओप्पो स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस है, जिसे माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है.

यह Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है। Oppo A58x 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,200 युआन (करीब 14,200 रुपये) है। कंपनी ने इसे ब्रीज पर्पल, ट्रैंक्विल ब्लू और स्टार ब्लैक रंग में पेश किया है.

ओप्पो A58x 5G स्पेसिफिकेशन

Oppo A58x 5G में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है. यह 720 x 1612 पिक्सल का एचडी+ रेजोल्यूशन, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 600 निट्स तक ब्राइटनेस, 90 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 90 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन प्रदान करता है. फोन Android 12 ओएस और ColorOS 12.1 पर चलता है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में आई तेजी, घर में है शादी तो चेक लें रेट

Oppo A58x 5G में डाइमेंशन 700 चिपसेट दिया गया है। यह 6GB और 8GB LPDDR4x रैम के साथ आता है. फोन 128 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज से लैस हैं. ज्यादा स्टोरेज के लिए डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

डुअल कैमरा सेटअप

Oppo A58x में सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. डिवाइस के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस शामिल है. इसके अलावा इसमें एक एलईडी फ्लैश भी है.

कनेक्टिविटी के लिए A58x फोन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS, एक USB-C पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर और एक 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 seconds ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

49 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago