Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब ट्रैफिक चालान के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, घर बैठे ‘डिजिटल लोक अदालत’ से होगा फैसला

दिल्ली में ट्रैफिक चालान का निपटारा अब और भी आसान हो गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DSLSA ने मिलकर ‘डिजिटल लोक अदालत’ एप्लीकेशन लॉन्च की है, जिससे वाहन मालिकों को कोर्ट की लंबी लाइनों से मुक्ति मिलेगी और डेटा भी तुरंत अपडेट होगा.

Delhi Traffic Police, Digital Lok Adalat app

Digital Lok Adalat App: अगर आप भी दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी चलाते हैं और पेंडिंग ट्रैफिक चालान को लेकर टेंशन में हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता की परेशानी को समझते हुए एक शानदार पहल की है. अब आपको अपने पुराने चालान भुगतने या उनका निपटारा करने के लिए अदालतों की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ट्रैफिक पुलिस ने एक खास ‘डिजिटल लोक अदालत’ (Digital Lok Adalat) ऐप लॉन्च किया है, जो आपकी इस सिरदर्दी को चुटकियों में खत्म कर देगा.

क्यों पड़ी इस सिस्टम की जरूरत?

अक्सर देखा गया है कि लोक अदालत में चालान भरने के बाद भी सिस्टम में उसे अपडेट होने में हफ्तों लग जाते थे. लोग पैसे तो भर देते थे, लेकिन सरकारी कागजों में उनका चालान ‘पेंडिंग’ ही बोलता रहता था. इसी तकनीकी झंझट और मैन्युअल गलतियों को खत्म करने के लिए दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और एनआईसी (NIC) ने मिलकर यह नया डिजिटल सिस्टम तैयार किया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब पूरा प्रोसेस रियल-टाइम में चलेगा. यानी जैसे ही आपका मामला सुलझा, वैसे ही पोर्टल पर आपका रिकॉर्ड क्लीन हो जाएगा.

SMS पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

इस नए सिस्टम की सबसे खास बात इसकी पारदर्शिता है. अब वाहन मालिकों को अपने चालान का स्टेटस जानने के लिए किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे. आपके चालान की ताजा स्थिति क्या है, मामला सुलझा या नहीं इन सबकी जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर SMS नोटिफिकेशन के जरिए भेज दी जाएगी. डिजिटल लोक अदालत ऐप में डेटा को इस तरह से इंटीग्रेट किया गया है कि अब डेटा मिसमैच या अपडेट में होने वाली देरी की शिकायतें बीते जमाने की बात हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम! क्या यही है खरीदारी का सही मौका? जानें आज के ताजा रेट्स

आंकड़ों में एक बड़ी कामयाबी

इस नई डिजिटल व्यवस्था का असर भी दिखने लगा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, वर्तमान लोक अदालत के दौरान रिकॉर्ड 1,92,444 चालान और नोटिस निपटारे के लिए डाउनलोड किए गए थे. सबसे हैरान करने वाली और सुखद बात यह रही कि इन सभी का निपटारा एक साथ, बेहद कम समय में कर लिया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital