यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: आज के सोने-चांदी के रेट, शादी के मौसम में खरीदारी से पहले जान लें ताजा दाम

Gold Silver Price Today: शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने-चांदी की खरीदारी की प्लानिंग आम बात है. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने या इनमें निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. आज सर्राफा बाजार में दाम स्थिर बने हुए हैं. यानी कल की तुलना में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते हैं Bankbazaar.com के मुताबिक आज के ताजा रेट.

दिल्ली में सोने का दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹90,450 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹94,970 प्रति 10 ग्राम

दिल्ली में चांदी का भाव

  • चांदी: ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सोने की कीमत

  • 22 कैरेट सोना: ₹90,450 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹94,970 प्रति 10 ग्राम

इंदौर (मध्य प्रदेश) में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹90,250 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹94,760 प्रति 10 ग्राम

इस साल अब तक 60% से ज्यादा की बढ़त

फिलहाल सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,200 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. यह साल की शुरुआत से अब तक 22% ऊपर है. वहीं, भारत के बाजार में सोना इस साल अब तक 60.06% तक चढ़ चुका है. यानी निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिला है.

अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ रही है. मंदी की आशंका गहराती जा रही है. इसके चलते सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प बन गया है. वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में सोने को सबसे सुरक्षित संपत्ति माना जा रहा है. एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड और भौतिक मांग से भी सोने की मांग बढ़ रही है. केंद्रीय बैंक भी सोने की खरीदारी कर रहे हैं. इन सब वजहों से सोने की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है.

भविष्य में और बढ़ सकती है कीमत

विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 में सोने के भाव और बढ़ सकते हैं. हालांकि, बीच में थोड़ी गिरावट भी आ सकती है. लेकिन जैसे ही अमेरिका का फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा, सोने को फिर से सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा, अमेरिका की ट्रेजरी बॉन्ड की अधिक बिक्री से भी सोने की मांग बढ़ेगी. जब बॉन्ड यील्ड ऊपर जाती है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश में सोने की ओर रुख करते हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों में हुआ बदलाव, यहां जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago