Kesari 2 Collection Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी नई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और आर. माधवन भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास तौर पर इसकी कहानी, अभिनय और निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है.
फिल्म की कहानी 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड और सर सी. शंकरन नायर के संघर्ष पर आधारित है. यही वजह है कि इसे अक्षय की एक दमदार वापसी वाली फिल्म माना जा रहा है. हालांकि, तारीफों के बावजूद फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इस ओपनिंग को अक्षय के स्टारडम के हिसाब से थोड़ा कमजोर माना गया. हालांकि, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 17.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
गौरतलब है कि ‘केसरी’ (2019) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था. उस फिल्म ने भारत में 155 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 208.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके मुकाबले ‘केसरी 2’ फिलहाल काफी पीछे नजर आ रही है.
फिल्म की रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार ने ‘केसरी चैप्टर 3’ का भी ऐलान कर दिया था. इसका अगला भाग सरदार हरि सिंह नालवा की कहानी पर आधारित होगा. अब देखना होगा कि दूसरा भाग कितना लंबा टिक पाता है और तीसरा भाग क्या धमाल करता है.
फिलहाल, ‘केसरी 2’ को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है. इसके सामने ‘ग्राउंड जीरो’ को छोड़कर फिलहाल कोई बड़ी रिलीज नहीं है. ऐसे में अगर दर्शकों का सपोर्ट मिला, तो आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और सुधार हो सकता है.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी के इस मामले में बेगूसराय की कोर्ट ने भेजा समन
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…