देश

MP News: दमोह में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बना रही थी संस्था, पुलिस ने 8 के खिलाफ दर्ज किया केस

MP Conversion case: मध्यप्रदेश के दमोह में धर्म परिवर्तन को लेकर एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. दमोह में लोगों का जबरन का धर्म परिवर्तन कराकर उनको ईसाई धर्म में कनवर्ट कराया जा रहा है. इस मामले में अभी तक 8 लोगों का नाम सामने आया है. दमोह  सीएसपी (CSP) अभिषेक तिवारी ने बताया है जिले में एक यीशु नाम की स्थानीय संस्था है जो लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बना रही थी.

पुलिस बताया कि इस मामले में गंभीर खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे मामले में ईसाई संगठन पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

धर्मांतरण और बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप

अभिषेक तिवारी ने आगे बताया कि हमने दोनों पक्षों को सुना गया. जिसमें शिकायतकर्ता पक्ष सही साबित हुआ. जांच में पता चलता है कि मामला सिर्फ धर्मांतरण तक ही सीमित नहीं है. इस मामले में छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी. शिकायकर्ता के मुताबिक जो बच्चियां इन संस्था के अधिकारियों के साथ चर्च जाया करती थीं, उनके साथ छेड़खानी भी की गई है. मामले की गहराई जांच की जा रही है.

कैसे हुआ खुलासा ?

दमोह में ही एक शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 से 7 साल पहले धर्मपरिवर्तन कराया गया था. उसके बाद भी उन्हे लगातार परेशान किया जाता है. उन सभी के ऊपर चर्च जाने का दवाब बनाया जाता है. जिसके बाद वो और उसके साथ 4 से 5 दूसरे लोगों ने इस मामले में थाने जाकर धर्मपरिवर्तन का केस दर्ज कराया और बताया कि एक स्थानीय ईसाई संस्था लोगों का जबरन धर्मपरिवर्तन करा रही है. इसके साथ ही जबरन ईसाई धर्म करने को मजबूर कर रही है. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और दोनों पक्षों को सुना तब ताके मामले का खुलासा हुआ कि स्थानीय संस्था जबरन लोगों का धर्मपरिवर्तन करा रही है.

ये भी पढ़े- Uttarakhand: नया ड्रेस, NCERT की पढ़ाई… मॉडर्न बनेंगे उत्तराखंड के मदरसे, लागू होंगे नए नियम

धर्म परिवर्तन में किस समुदाय के लोग ज्यादा

बता दें कि साल 2013 में बड़े पैमाने पर कई लोगों का जबरन धर्मपरिवर्तन कराया गया. तब इस संस्था के बारे में कहा जा रहा था कि लोगों का पैसे का लालच देकर उनका धर्मपरिवर्तनल कराया गया था, और जब इस मामले की जांच की जा रही है तो पता चला है कि जिन लोगों का जबरन धर्मपरिवर्तन कराया गया है वो मुस्लिम समुदाय से आते है. जिले के थाना क्षेत्र मराहार में लोगों के धर्म परिवर्तन का आरोप है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

39 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

1 hour ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

1 hour ago