मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना
Government Schemes: रक्षा बंधन से पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के महिलाओं और लड़कियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. इसे ‘मुख्यमंत्री लाड़की बहिण योजना’ नाम दिया गया है. ये योजना शनिवार यानी 17 अगस्त से शुरू की गई है. इस योजना के तहत राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को इसकी घोषणा की.
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बुधवार को योजना के ट्रायल के दौरान कुछ पात्र महिलाओं को जुलाई और अगस्त के लिए 3,000 रुपये पहले ही मिल चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि एक करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलने लगेंगे.’
शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने सबसे पहले लाडली बहना योजना शुरू की थी. उसी तर्ज पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने यह लोकप्रिय योजना शुरू की है. महाराष्ट्र सरकार ने इस साल के बजट में ही इस योजना की घोषणा की थी और इसके लिए 46,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था.
महाराष्ट्र की इस योजना को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने अनुपूरक बजट में शामिल किया है. इस पहल के लिए राज्य के खजाने से सालाना 46,000 करोड़ रुपये के आवंटन की आवश्यकता होगी. जैसा कि इस योजना में बताया गया है कि वंचित परिवारों यानी जिनकी सालाना आय सीमा 2.5 लाख रुपये है. इस योजना में 21 से 65 आयु की महिलाओं को सरकार से मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी.
ये भी पढ़ें: LIC की धमाकेदार स्कीम, रोजाना केवल 200 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 28 लाख रुपये, यहां जानिए कैसे
इस योजना के तहत किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. सरकार ने इस योजना के तहत नागरिकों के नामांकन की सुविधा के लिए नारी शक्ति दूस ऐप नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन पेश किया है. यह ऐप यूजर्स को इस पहल के लिए लाभार्थियों को रजिस्टर्ड करने की अनुमति देता है. इसे एंड्रॉइज और IOS दोनों डिवाइस पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यह एप्लिकेशन माझी लड़की बहन योजना के लिए ऑनलाइन सर्विस भी देता है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…