यूटिलिटी

नई ऊंचाइयों पर भारतीय शेयर बाजार, BSE की मार्केट वैल्यू पहली बार पहुंची 4 ट्रिलियन डॉलर के पार

Share Market: देश की आर्थिक स्थिति लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिसके चलते ही मूडीज से लेकर अन्य आईएमएफ तक की वैश्विक संस्थाएं भारत की विकास दर को विश्व की सबसे तेज विकास दर बता रहे हैं और भविष्य में सबसे तेज होने का दावा भी कर रहा है.  इन रेटिंग का संकेत भारत में स्टॉक एक्सचेंज में भी देखने को मिल रहा है क्योंकि भारतीय स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का हो गया है.  सेंसेक्स और निफ्टी आए दिन नए मार्क टच कर रहे हैं जो कि भारत के लिए आर्थिक लिहाज से एक बड़ी खुशखबरी है.

दरअसल, शेयर बाजार में लगातार तेजी के कारण BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहली बार रिकॉर्ड 29 नवंबर को 4 ट्रिलियन डॉलर, यानी करीब 333 ट्रिलियन रुपए को पार कर गया है. इस साल की शुरुआत से ये 600 बिलियन डॉलर बढ़ा है. सेंसेक्स 15 सितंबर के रिकॉर्ड हाई से लगभग 2% नीचे है. बीएसई का सेंसेक्स 727 अंक बढ़कर 66,901 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में भी 206 अंक की बढ़त रही, यह 20,096 के स्तर पर बंद हुआ है, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिली.

यह भी पढ़ें-Gautam Adani in Top 20: दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी की वापसी, रॉकेट बने कंपनी के शेयर्स

बता दें कि एक्सिस बैंक और M&M टॉप गेनर्स हैं. नेस्ले और टाइटन में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. इतना ही नहीं,  इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर आज 56.25% ऊपर 50 रुपए पर NSE और BSE दोनों स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए. इसका इश्यू प्राइस 32 रुपए था. वहीं इसके बाद इसमें और तेजी देखने को मिली और ये 28 रुपए (87.50%) बढ़कर 60 रुपए पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें-अडानी ग्रुप मुंद्रा प्लांट पर शुरु करेगा ग्रीन अमोनिया को-फायर प्रोजेक्ट, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारत के स्टॉक मार्केट को लेकर ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट पेश की है. इस कैलेंडर ईयर में अब तक भारत का मार्केट कैप करीब 15 पर्सेंट बढ़ा है, जबकि चीन के मार्केट कैप में 5 पर्सेंट की गिरावट आई है. टॉप-10 मार्केट कैप क्लब में अमेरिका एकमात्र ऐसा मार्केट है, जो 17 फीसदी के साथ भारत की तुलना में तेज रफ्तार से बढ़ा है. इस साल दुनिया के सभी बाजारों का संयुक्त मार्केट कैप 10 प्रतिशत बढ़कर 106 ट्रिलियन डॉलर हो गया है, जो कि भारत की आर्थिक उन्नति को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

33 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

54 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago