खेल

Hardik Pandya की हुई मुंबई इंडियंस में वापसी, मालकिन नीता अंबानी ने किया जबरदस्त स्वागत

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी नीता मुकेश अंबानी ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर कहा, कि हम होम टीम में हार्दिक पांड्या का स्वागत करने के लिए बेहद रोमांचित है. यह मुंबई इंडियंस परिवार में उनका रीयूनियन है. हार्दिक पांड्या ने एक युवा प्रतिभा के तौर पर मुंबई इंडियंस से लेकर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बन गए हैं. नीता अंबानी ने कहा है कि हार्दिक ने इस दौरान लंबा सफर तय किया है, जिसके चलते वो साथ आकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं.

हार्दिक की वापसी के बारे में बोलते आकाश अंबानी ने कहा, कि हार्दिक को मुंबई इंडियंस में वापस देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. हार्दिक की ये वापसी बेहद ही सुखद है. वह जिस भी टीम से खेलते हैं, उसे बेहद संतुलन प्रदान करते हैं.  बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है. मुंबई इंडियंस के परिवार के साथ हार्दिक का पहला कार्यकाल बेहद सफल रहा था और हमें उम्मीद है कि वह और भी अधिक उपलब्धि हासिल करेगा. अपने दूसरे कार्यकाल में भी वैसी सफलता की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में इस धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री, प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका!

हार्दिक की वापसी #OneFamily में उनकी घर वापसी का प्रतीक है जहां वह फिर से ब्लू आर्मी में शामिल हो गए हैं. इस टीम में रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर हैं. उनके अलावा  जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और टीम के साथ है. वह सबसे पहले एमआई के लिए मशहूर हुए और फिर 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था. भारत के प्रमुख ऑलराउंडर ने आईपीएल में एमआई की चार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें-IND vs AUS: 222 रन बनाकर भी क्यों हारी टीम इंडिया? सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की ओर से 2015 में बतौर अनकैप्ड प्लेयर आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद वो 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे. हार्दिक अब तक अपने आईपीएल करियर में 123 मुकाबले खेल चुके हैं. 115 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.38 की औसत और 145.86 के स्ट्राइक रेट से 2309 रन बनाए. इसके अलावा 81 पारियों में गेंदबाज़ी में करते हुए 33.26 की औसत से 53 विकेट झटके थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

27 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago