Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. लाखों श्रद्धालुओं की खातिर रेलवे जनवरी में 100 स्पेशल ट्रेन चला सकता है. ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय राम मंदिर के शुभारंभ के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है. रेल मंत्रालय से अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट की भी जानकारी मिली है.
भारतीय रेल मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए वर्ल्ड क्लास फैसेलिटीज मुहैया कराई जाएंगी. अयोध्या रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम दो चरणों में किया जा रहा है. पहले चरण का काम इस साल 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. जिस पर 240 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है.
अयोध्या रेलवे स्टेशन की मौजूदा 5 हजार यात्रियों की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख यात्री तक किया जा रहा है. माना जा रहा है कि राम मंदिर उद्घाटन के उपरांत रोजाना लाखों लोग दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे. राम मंदिर के शुभारंभ के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ही रेलवे की बड़े स्तर पर अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है. इस मर्तबा देश के तमाम रेलवे जोन से जरूरत के मुताबिक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़िए: जोधपुर के घी से होगी रामलला की महाआरती, रथों पर सवार होकर आ रहे हैं 108 शिवलिंग
अयोध्या रेलवे स्टेशन के फ्रंट और प्लेटफॉर्म के दोनों तरफ मंदिर जैसे आठ पिरामिड भी बन रहे हैं. यानी स्टेशन के फ्रंट गेट से प्रवेश करने पर लोगों को एकदम मंदिर जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा. स्टेशन के गेट के पास भगवान श्रीराम की मूर्ति की भी स्थापना होगी. बताया जा रहा है कि स्टेशन के फ्रंट गेट पर भगवान श्रीराम का मुकुट बनाया जाएगा. बहरहाल, अयोध्या रेलवे स्टेशन 3 प्लेटफॉर्म का है, लेकिन 422 करोड़ रुपये के दूसरे चरण में निर्माण में इसे 6 प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा. इस तरह यहां से अधिक ट्रेनें चलाई जा सकेंगी.
— भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…