यूटिलिटी

खुशखबरी! आज से LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

LPG Cylinder Price: महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए एक खुशखबरी सामने आई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को तोहफा देते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए है. सरकार के इस कदम से देशभर के लाखों परिवारों का बोझ कम हो गया है. पीएम मोदी ने एक्स पर शुक्रवार को इस बारे में जानकारी साझा करते हुए महिला दिवस के अवसर पर बताया कि हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है. पीएम द्वारा किए गए ऐलान के बाद एलपीजी सिलेंडर की नई दरें आज यानी 9 मार्च 2024 से लागू हो चुकी है. ऐसे में ग्राहकों को आज से छूट का फायदा मिलने लगेगा. ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर के दाम?

इतने लोगों को मिलेगा फायदा

राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां सबसे पहले एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को 903 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब यह घटकर 803 रुपये हो गया है. वहीं पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से सब्सिडी मिल रही है. इसके साथ ही अब 100 रुपये की छूट मिलने के बाद यह 603 रुपये के बजाय 503 रुपये प्रति सिलेंडर में उपलब्ध होगा.

इस दौरान 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. वर्ष 2016 में लागू इस योजना की अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि अब यह स्कीम 31 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी.

आपके शहर में कितना है दाम?

सरकार के इस फैसले के बाद एलपीजी सिलेंडर की नई दरें आज से लागू हो गई हैं. राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1803 रुपये में मिल रहा है. वहीं मुंबई में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 802.50 रुपये में मिल रहा है. कोलकाता में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 829 रुपये में मिल रहा है. चेन्नई में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 818.50 रुपये में मिल रहा है. गुरुग्राम में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 811.50 रुपये में मिल रहा है. नोएडा में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 800.50 रुपये में मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:7th Pay Commission: मोदी सरकार ने दिया डबल तोहफा, DA के साथ बढ़ाया HRA, मार्च में आएगी बंपर सैलरी

चंडीगढ़ में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 912.50 रुपये में मिल रहा है. जयपुर में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 806.50 रुपये में मिल रहा है. लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 840.50 रुपये में मिल रहा है. बेंगलुरु में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 805.50 रुपये में मिल रहा है. हैदराबाद में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 855 रुपये में मिल रहा है. पटना में में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी गैस सिलेंडर 892.50 रुपये में मिल रहा है.

आर्थिक बोझ होगा कम

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलेंडर के दाम करने के बारे में एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होगा और देश के करोड़ों परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा. इससे एक दिन पहले एलपीजी सिलेंडर पर मिल रही सब्सिडी को साल भर के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

42 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago