Hero MotoCorp: दोपहिया वाहनों के निर्माण में हीरो मोटोकॉर्प का प्रमुख स्थान है. बाजार में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भारी डिमांड है. पिछले साल बाजार में आए ब्रांड Vida ब्रांड के तहत दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Plus और V1 Pro को बाजार में उतारा गया. हालांकि इनकी कीमत काफी अधिक होने से इन्हें आम आदमी की पहुंच से काफी दूर माना जा रहा था. बता दे कि उस वक्तVida V1 Plus की कीमत 1.45 लाख रुपये और V1 Pro की कीमत 1.59 लाख रुपये थी. वहीं अब कंपनी ने इन दोनों स्कूटरों की कीमत में भारी कटौती की है. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है. प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकता है.
कितनी हुई कटौती
कंपनी द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार Vida V1 Plus की कीमत घटने के बाद 1.20 लाख रुपये हो गई है. इसके दाम में 25,000 रुपये की कटौती की गई है. वहीं V1 Pro को खरीदने के लिए 1.40 लाख रुपये खर्च करने होंगे. इसके दाम 19,000 रुपये तक घटा दिए गए हैं. कंपनी के अनुसार ग्राहक इन स्कूटरों को महज 499 रुपये में बुक कर सकते हैं.
जानें क्यों खास है ये मॉडल
बात करें हीरो के V1 Plus मॉडल की तो कंपनी ने इसमें 3.44 kWh की क्षमता का दो बैटरी सेट वाला पैक दिया है. गाड़ी में लगी ये बैटरियां रिमूवेबल हैं. इसके अलावा बात करें एक बार जार्च में इनके द्वारा तय दूरी करने की तो ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है. वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा है.
इसे भी पढ़ें: धूम मचाने आ रहा है Google Pixel 7a, 11 मई को होगा लॉन्च, जानिए क्या होगी क़ीमत
वहीं इसके दूसरे मॉडल में V1 Pro में भी कंपनी ने 3.94 kWh की क्षमता के दो बैटरियों का पैक दिया है. ये गाड़ी एक बार के चार्च में 95 किलोमीटर तक जाती है. V1 Pro की टॉप स्पीड भी 80 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है. इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प के इन दोनों मॉडलों में तमाम अन्य खूबियां भी हैं, जिनके चलते बाजार में इनकी डिमांड है.
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…