यूटिलिटी

अगर गैस सिलेंडर से हादसा हो जाए तो कितना मिलता है मुआवजा, जानिए क्या है प्रोसेस

LPG Cylinder Rule: आज के समय में हम सभी लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा भारत सरकार भी देश के ग्रामीण और सीमांत इलाकों में हर धर तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है. गैस सिलेंडर चाहे घरेलू हो या फिर कमर्शियल इसके बिना काम चला पाना नामुमकिन है.

देशभर में करोड़ों लोग खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. गैस सिलेंडर को लेकर कई सार नियम भी हैं जो कई सारे लोगों को मालूम नहीं है. ठीक इसी तरह कई लोगों को ये भी नहीं पता होगा कि गैस सिलेंडर का बीमा भी होता है. इसका मतलब ये है कि अगर गैस सिलेंडर से हादसा हो जाता हैं तो आपको सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाता है.

कितने लाख रुपये का बीमा?

गैस सिलेंडर पर 10 लाख रुपये का बीमा होता है. यानी अगर गैस सिलेंडर फट जाता है तो आपको 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. देशभर में गैस सिलेंडर फटने के कई मामले सामने आते हैं. जिनमें कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है, वहीं कई लोग घायल होते हैं. सिलेंडर फटने के चलते मकान को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है. हालांकि भारत में काफी कम ही लोग ऐसे होते हैं जो ऐसे हादसों के बाद मुआवजे का दावा करते हैं.

ये भी पढ़ें: अब इतनी आसानी से हर किसी को नहीं मिल सकता Personal Loan, बैंक विजिट से पहले जान लें नियम और शर्तें

क्या है क्लेम करने का प्रोसेस?

  • सिलेंडर का ये बीमा एक थर्ड पार्टी बीमा होता है, जैसे ही कोई अपना गैस कनेक्शन लेता है तो बीमा खुद ही हो जाता है. इसका प्रीमियम गैस एजेंसी की ही तरफ से जाता है.
  • बीमा लेने के लिए सबसे पहले आपको इसके लीक होने या फिर फटने की जानकारी पुलिस और गैस एजेंसी को देनी होगी.
  • इसके बाद एजेंसी के लोग मौके पर आएंगे और जांच करेंगे कि हादसा कैसे हुआ.
  • इसके बाद एक रिपोर्ट बनाई जाती है, जिसके आधार पर बीमा दिया जाता है.
  • कुल मिलाकर अगर आपके घर में गैस सिलेंडर लीक हो रहा हो या फिर इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो तो तुरंत एजेंसी से संपर्क करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago