फोटो-सोशल मीडिया
Unnao Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बस और टैंकर की भीषण भिडंत में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हो गए हैं. घटना सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ये घटना हुई है.
बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टक्कर होने से हादसा हुआ है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
तो वहीं प्रधानमंत्री ने उन्नाव में हुए हादसे को लेकर दुख जताया है और पीएम मोदी ने कहा है कि “उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.” इसके अलावा इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. तो वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
सीएम योगी ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है और कहा है कि “जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”
घटना को लेकर उन्नाव DM गौरांग राठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “आज सुबह करीब 05.15 बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हैं. शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि बस की गति बहुत तेज थी. घायलों का इलाज जारी है.
घटना को लेकर बेहटा मुजावर पुलिस ने बताया कि जैसे ही एक्सीडेंट की सूचना मिली, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करा दिया है. तो वहीं शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उन्नाव में बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) कर्मियों ने पुलिस को हादसे की जानकारी देकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
इसी के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्लीपर बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई और उन्नाव के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…