देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला गर्भगृह में जल्‍द होंगे विराजमान, पुरानी मूर्ति के दर्शन का आज आखिरी दिन

Ram lalla Idol Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है. उससे 3 दिन पहले रामलला की प्रतिमा की पहली पूरी तस्वीर आज सामने आई. काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान का विहंगम स्वरूप दिखाई दिया. तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बताया कि 75 साल से जिस रामलला की मुख्य मूर्ति के तौर पर पूजा हो रही थी, आज उनकी पूजा का आखिरी दिन है.

श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भव्‍य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए 3 नई मूर्तियां बनवाईं. जिनमें से कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई मूर्ति को गर्भगृह में स्‍थापित किए जाने का फैसला लिया गया. योगीराज की मूर्ति को मंगलवार 16 जनवरी की शाम को निर्माणाधीन राम मंदिर में लाया गया और उसे क्रेन से उठाकर गर्भगृह तक पहुंचाया गया. मंगलवार की रात को ही रामलला की उस मूर्ति को गर्भगृह के पास रखा गया, तब उनकी एक झलक सामने आई.

‘चल मूर्ति’ के तौर पर गर्भ गृह में ही रहेगी पहली मूर्ति

श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अब अस्‍थाई मंदिर परिसर में स्थित रामलला की पुरानी मूर्ति के दर्शन आज से बंद हो जाएंगे. हालांकि, यह ‘चल मूर्ति’ के तौर पर मुख्य गर्भ गृह में ही रखी जाएगी. ऐसे में जिन लोगों की इच्‍छा पुरानी मूर्ति के दर्शन करने की होगी, वे खाली हाथ नहीं लौटेंगे.

ढांचा विध्‍वंस के बाद टेंट में स्थापित की गई थी यह मूर्ति

रामलला की यह मूर्ति 1949 में तत्कालीन बाबरी मस्जिद में रखी गई थी और 1990 में विध्वंस के बाद हटाई गई और फिर दोबारा टेंट में स्थापित की गई थी. इसी मूर्ति को रामलला विराजमान कहा गया और उन्होंने खुद अपनी कानूनी लड़ाई भी लड़ी और उसमें जीत भी हासिल की.

यह भी पढि़ए- गर्भगृह में विराजमान रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर सामने आई, राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले पांचों जज को निमंत्रण भेजा गया

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

55 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago