आस्था

Sawan 2024 Vrat Festivals: सोमवार से शुरू होगा सावन, जानें कब है नाग पंचमी और रक्षा बंधन समेत प्रमुख व्रत-त्योहार

Sawan 2024 Vrat Tyohar List: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन को श्रावण भी कहा जाता है. पूर्णिमा तिथि के दिन श्रवण नक्षत्र होने की वजह से सावन को श्रावण कहा जाता है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सावन पांचवां महीना है. इस महीने में भगवान शिव की उपासना का विधान है. मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की उपासना से मनोकामना पूरी होती है. सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का भी खास महत्व है. भक्त पवित्र नदियों से जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. सावन मास में सोमवार, मंगला गौरी व्रत, प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि व्रत का भी खास महत्व है. आइए जानते हैं सावन में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट.

सावन में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

22 जुलाई- सावन का पहला सोमवार, श्रावणी मेले का शुभारंभ, कांवड़ यात्रा का आरंभ, महाकाल की पहली सवारी

23 जुलाई- सावन मास का पहला मंगला गौरी व्रत,

24 जुलाई- सावन संकष्टी चतुर्थी व्रत, गजानन संकष्टी चतुर्थी

27 जुलाई- सावन मास की कालाष्टमी, सावन मासिक जन्माष्टमी

29 जुलाई- सावन का दूसरा सोमवार, महाकाल की दूसरी सवारी

30 जुलाई- सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत

31 जुलाई- कामिका एकादशी,

01 अगस्त- सावन का पहला प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत

2 अगस्त- सावन शिवरात्रि

04 अगस्त- दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या

05 अगस्त- सावन का तीसरा सोमवार, महाकाल की तीसरी सवारी

06 अगस्त- सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत

07 अगस्त- हरियाली तीज

09 अगस्त- नाग पञ्चमी

10 अगस्त- कल्कि जयंती

11 अगस्त- भानु सप्तमी, तुलसीदास जयंती

12 अगस्त- सावन का चौथा सोमवार, महाकाल की चौथी सवारी

13 अगस्त- सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी

16 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत, सिंह संक्रांति, सावन पुत्रदा एकादशी

17 अगस्त- सावन का दूसरा प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत

19 अगस्त- सावन का पांचवां सोमवरा, महाकाल की पांचवीं सवारी, सावन पूर्णिमा, रक्षा बंधन, राखी, गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस, पंचक आरंभ

यह भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर मंगल-गुरु का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशि वालों को मिलेगी जबरदस्त सफलता

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

4 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

4 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

5 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

6 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

6 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

6 hours ago