मौसम का हाल (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
T20 World Cup 2024 Final, Weather Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच शनिवार (29 जून) को भारत साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है. ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में दोनों देशों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होना है. फाइनल मैच में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं साउथ अफ्रीका टीम की जिम्मेदारी एडेन मारक्रम के कंधों पर है. हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है. एक दिन पहले 28 जून को ब्रिजटाउन में जबरदस्त बारिश हुई थी. सबसे अच्छी बात यह है कि आज वहां पर बारिश नहीं हो रही है और मौसम भी साफ बना हुआ है.
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे ब्रिजटाउन में बारिश का अनुमान लगभग 50 प्रतिशत है. वहीं 8 बजे ये अनुमान लगभग 55 फीसदी है. रात 9 बजे 57 फीसदी और रात 10 बजे 72 फीसदी है. हालांकि, इसके बाद बारिश का अनुमान कम है. रात 11 बजे बारिश का अनुमान 56 फीसदी है. जबकि, रात 12 बजे बारबाडोस में बारिश का अनुमान 51 फीसदी है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मैच के लिए 190 मिनट का अतिरिक्त समय रखा है, ताकि 29 जून को ही नतीजा निकाला जा सके. वहीं अगर आज मैच को नतीजा नहीं निकल पाता है तो फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है. आईसीसी ने मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा है. अगर आज मैच पूरा नहीं हो पाता है तो 30 जून को जहां पर खेल रूका था, वहीं से आगे बढ़ेगा. वहीं अगर रिजर्व डे में भी नतीजा नहीं निकल पाता है तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…