Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तैयारी सूचकांक 2024 में भारत को मिला 72वां स्थान, जानें चीन का नंबर कितना

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा हाल ही में एक पूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता तैयारी सूचकांक (AIPI) डैशबोर्ड जारी किया है, जिसमें 174 देशों को रैंकिंग दी गई है.

डेटा AI क्रांति का बादशाह

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज विश्व की तेजी से उभरती तकनीक है. भारत में भी आज कई सेक्टर में इसका उपयोग किया जा रहा है. डेटा मैनेजमेंट से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक इसका कर सिस्टम को मजबूत बनाया जा रहा है. वहीं हाल में आई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत की तैयारी एआई को लेकर कितनी है.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा हाल ही में एक पूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता तैयारी सूचकांक (AIPI) डैशबोर्ड जारी किया है. जिसके जरिए दुनिया भर के 174 देशों में AI को लेकर इस बात का पता चलेगा कि वे इसका उपयोग करने के लिए कितने तैयार हैं. वहीं इसी आधार पर उन्हें रैंक दिया जाएगा. वर्तमान और आधुनिक समय में बढ़ते एआई के उपयोग को लेकर दुनिया के देशों में इसके उपयोग को परखा जाएगा.

कैसे दी गई रेटिंग और बांटा गया कैटेगरी में

कृत्रिम बुद्धिमत्ता तैयारी सूचकांक विशेष तौर पर तीन चीजों पर आधारित है. इनमें निम्न आय वाले देश (LIC) फिर उभरती हुई बाजार अर्थव्यवस्थाएं (EM) और उन्नत अर्थव्यवस्थाएं (AE). इस प्रकार से बनने वाली AE की इस लिस्ट में सिंगापुर जहां 0.80, डेनमार्क 0.78 वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका 0.77 के स्कोर के साथ सबसे ऊपर है. बात करें भारत की तो यह 0.49 का स्कोर के साथ दुनिया में 72वें स्थान पर है. वहीं इसके पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश 0.38, श्रीलंका 0.43 और चीन 0.63 के स्कोर के साथ क्रमश: 113वें, 92वें और 31वें स्थान पर हैं.

इसे भी पढ़ें: EPFO के इस फैसले से लाखों सदस्‍यों के चेहरे पर आई मुस्कान, अब पेंशन से जुड़े इस नियम में किया बड़ा बदलाव

डिजिटल बुनियादी ढांचा, देश की मानव पूंजी और श्रम बाजार नीतियां, रचनात्मकता और आर्थिक एकीकरण, और इसके नियम और विनियम के आधार पर मूल्यांकन के मानदंड निर्धारित किए गए हैं. जो कि किसी देश की एआई तत्परता का आंकलन करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital