यूटिलिटी

Indian Railway: ट्रेन में सफर के दौरान क्यूआर कोड स्कैन कर जान सकेंगे आखिरी बार कब धुला था कंबल, तकिया और तौलिया

Indian Railway: यात्रियों की शिकायत से परेशान होकर रेलवे ने आखिरी बार कंबल, तकिया और तौलिया कब धुले थे, इसकी जानकारी यात्रियों को बताने का फैसला लिया है. रेलवे की ओर से ट्रेन के एसी कोच में सफर के दौरान यात्रियों को कंबल, तकिया और तौलिया प्रयोग करने के लिए दिया जाता है. लेकिन इसको लेकर रेलवे को काफी समय से लगातार शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि बेडरोल धुला नहीं है.

कई यात्रियों की ट्रेन में सफर करने के दौरान शिकायत होती है कि कंबल में से बदबू आ रही है. कोई ये शिकायत करता है की पूरा बेडिंग रोल ही बिना धुला है. इसी का समाधान निकलते हुए और लोगों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देने के लिए रेलवे ने क्यूआर कोड की व्यवस्था की है. इसको स्कैन करते ही यात्री जान पाएंगे की बेडरोल गंदा है या साफ. साथ ही यह भी जान पाएंगे की यह आखिरी बार कब धुला है.

क्यूआर स्कैन से मिलेगी जानकारी

क्यूआर स्कैन कर रेलयात्री यह जान सकते हैं कि कब बेडरोल पैक हुआ है और सफाई से संबंधित सारी जानकारियां इस पर उपलब्ध होगी. रेलवे की ओर से कई ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित करना शुरू कर दिया गया है. जानकारी प्राप्त कर बेडरोल गंदा मिलने के बाद यात्री उसे बदल भी सकेंगे. इसके लिए कोच अटेंडेंट की जिम्मेदारी तय की गयी है. जानकारी के अनुसार रेलवे ने कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर फिलहाल यह सुविधा शुरू कर दी है. पूर्व मध्य रेलवे का गया जंक्शन समेत कई अन्य स्टेशन इसमें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को बेनकाब और पूरी तरह ध्वस्त नहीं करना चाहता- फिर बरसे गुलाम नबी आजाद, PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल

पूर्व मध्य रेलवे जोन के जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार रेल यात्रियों की ओर से लगातार बेडरोल के बारे में शिकायत की जाती थी इस शिकायत पर अंकुश लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में ये सुविधा शुरू की गई है. महाबोधि, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन, भुवनेश्वरी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट में क्यूआर कोड अंकित किये गये हैं. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित किये जायेंगे.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

5 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

5 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

6 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

6 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

6 hours ago