होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इंडिया गठबंधन में अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
Arvind Kejriwal INDIA Alliance: विपक्षी महागठबंधन INDIAकी बैठक होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनावों में टक्कर देने के मकसद से बने इस गठबंधन में विपक्षी दल एक साथ आ गए हैं, जिसका नेतृत्व काफी हद तक कांग्रेस पार्टी के पास है. इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक का मुख्य पॉइंट सीट शेयरिंग हो सकता है. सीट शेयरिंग के इसी मामले में विपक्षी महागठबंधन को बड़ा झटका दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिया है. उन्होंने कहा है कि वो ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए चंडीगढ़ सहित 14 लोकसभा सीटें अपने दल के लिए तय करने की मांग रख दी है.
दरअसल, पंजाब के बठिंडा में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1125 करोड़ की विकास योजनाओं की शुरुआत की. बठिंडा में सीएम केजरीवाल ने ‘विकास क्रांति रैली’ में हिस्सा लिया. इस रैली में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और साथ ही रैली में INDIA गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग की बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने इशारा करके इंडिया गठबंधन के सामने मांग रख दी थी.
यह भी पढ़ें-राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं ये नाम, चर्चा के लिए ‘दिल्ली दरबार’ पहुंचे CM भजन लाल
बठिंडा में रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें हमें दीजिए और हमारे हाथ मजबूत कीजिए. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली का काम देखकर आपने पंजाब में हमें वोट दिया था. 117 में से 92 सीटें हमें दी. अब यहां की दूसरी पार्टियों को लग रहा है कि इनकी नौकरी गई. मेरा दिल कह रहा है कि अगली बार 117 में से 110 से ज़्यादा सीटें आएंगी. आम आदमी पार्टी की. अभी लोकसभा का चुनाव आ रहा है. 13 सीटें पंजाब में हैं और एक सीट चंडीगढ़ की है. मेरा दिल कहता है कि जिस तरह अभी पंजाब में घर घर में ख़ुशी छाई हुई है, हर आदमी को फ़ायदा हो रहा है, आप सभी 13 सीटें हमें दीजिएगा और हमारे हाथ मजबूत कीजिएगा.
यह भी पढ़ें- S Jaishankar On UNSC: सुरक्षा परिषद पर विदेश मंत्री ने कसा तंज, ‘पुराने क्लब’ से कर डाली वैश्विक संगठन की तुलना
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि यहां की सभी विपक्षी पार्टियां भगवंत मान के काम से घबराई हुई हैं. सब मिलकर केंद्र के पास गईं और कहा कि ये इतने काम कर रहे हैं इन्हें रोको. केंद्र ने गंदा काम किया और पंजाब के सेहत का, सड़कों का पैसा रोक दिया. हद तो तब भी हुई जब (मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत) नांदेड़ साहिब, हुज़ूर साहिब और पटना साहिब के लिए जाने वाली ट्रेन देने से मना कर दिया. हमारे पंजाब के लोगों को केंद्र सरकार दुखी कर रही है. अगर आप किसी को मत्था टेकने से रोकते हो, तो ऊपर वाला माफ नहीं करता.
यह भी पढ़ें-PM मोदी के भाषण में पहली बार AI का इस्तेमाल, बोले- तमिलनाडु से काशी आना..मतलब महादेव के दूसरे घर आना
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में भी खूब काम रोकने की कोशिश की, लेकिन हमने एक काम नहीं रुकने दिया. वैसे ही पंजाब का एक भी काम नहीं रुकने देंगे. तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर ‘रंगला पंजाब’ बनाएंगे.
भले ही इस रैली से केजरीवाल ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया हो, लेकिन उन्होंने सबसे बड़ी मुसीबत कांग्रेस के लिए खड़ी की है. कांग्रेस पार्टी के लिए अब यह एक बड़ा चैलेंज होगा कि क्या वो पंजाब और हरियाणा में केजरीवाल की पार्टी को सारी सीटें देने के मुद्दे पर सहमत हो पाएगी या नहीं. पार्टी अगर राजी होती है तो उसका जनाधार पंजाब में घट सकता है. वहीं अगर कांग्रेस नहीं मानी, तो 2019 की तरह ही एक बार फिर पंजाब में कांग्रेस और आप में टकराव हो सकता है जो कि विपक्षी महागठबंधन इंडिया के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…