यूटिलिटी

JIO का 26 GHz MM-Wave स्पेक्ट्रम के साथ 5G-बेस्ड कनेक्टिविटी के रोलआउट का ऐलान

Reliance Jio: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने घोषणा की है कि कंपनी ने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एरिया( LSA) में से प्रत्येक स्पेक्ट्रम बैंड में शर्तों के तहत समय से पहले अपने न्यूनतम रोल-आउट दायित्वों को पूरा कर लिया है.

आरजेआईएल ने दूरसंचार विभाग (DoT) के साथ फेज 1 के मिनिमम रोल-आउट दायित्व को पूरा करने के लिए निर्धारित विवरण जमा करने का काम पूरा कर लिया था और 11 अगस्त 2023 तक, सभी सर्किलों में जरूरी DoT टेस्टिंग पूरी कर ली गई थी.

जियो ने लो-बैंड, मिड-बैंड और mmWave स्पेक्ट्रम का एक यूनिक कॉम्बिनेशन हासिल किया है, जो डीप फाइबर नेटवर्क और स्वदेशी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर हमें 5G एवरीवेयर और 5G फॉर ऑल (कंज्यूमर और एंटरप्राइजेज) को प्रदान करने में सक्षम करेगा.

अपने बेजोड़ स्पेक्ट्रम फुटप्रिंट के साथ, जियो एकमात्र ऑपरेटर होगा जो तेज गति, लो लेटेंसी और बड़े पैमाने पर कनेक्टिविटी के साथ पूरे भारत में ट्रू 5G सर्विसेज प्रदान करेगा. बता दें कि रिलायंस जियो ने भारत में अलग-अलग फ्रीक्वेंसी बैंड में अपनी 5G नेटवर्क सेवाएं शुरू करने के लिए 5G स्पेक्ट्रम हासिल कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago