देश

UP News: 15 अगस्त के मौके पर यूपी के 9 करोड़ ग्रामीणों को बड़ा तोहफा देने जा रही है योगी सरकार, जानें क्या है प्लानिंग

UP News: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के खास मौके पर योगी सरकार प्रदेश के 9 करोड़ ग्रामीणों को खास तोहफा देने जा रही है. भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत नल से जल का तोहफा देने जा रहे हैं. इस स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश के 9 करोड़ लोगों को पानी की किल्लत से आजादी मिलेगी और यूपी के डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक नल से जल की सप्लाई शुरू हो जाएगी.

वहीं नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने 15 अगस्त के दिन उत्तर प्रदेश के डेढ़ करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है. उन्होंने अधिकारियों को इस सम्बंध में दिशा-निर्देश दिए हैं और कहा है कि प्रतिदिन नल कनेक्शन देने के लिए जो योजना बनाई गई है. उसी के अनुसार गति आगे बढ़ती रहनी चाहिए. उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस खुशी में मिलकर देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस को मनाएं. बता दें कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसको यूपी सरकार तेजी से पूरा करते हुए आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें– UP News: सीएम योगी के साथ ही भाजपा के कई बड़े नेताओं का हटा ‘गोल्डन टिक’, अपनी तस्वीर हटाकर तिरंगे की फोटो लगाई थी

अब पानी के लिए नहीं तय करना होगा मीलों तक सफर

हर घर को नल से जल मिलने की योजना के बाद बड़ी संख्या में उन गांवों तक भी पानी पहुंचेगा जहां पर महिलाओं को पानी लाने के लिए मीलों तक का सफर तय करना पड़ता था. राज्य सरकार की पहल पर अब उन गांवों में स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा, जिससे न केवल ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा बल्कि उनका जीवन स्तर भी पहले से काफी अच्छा और बेहतर होगा.

प्रतिदिन देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन दे रहा है यूपी

मालूम हो कि 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की जब शुरुआत हुई थी. उस समय उत्तर प्रदेश में केवल 1.97 प्रतिशत गांव वालों तक ही नल से जल की सुविधा उपलब्ध थी.वहीं योगी सरकार ने मात्र 4 सालों में इस ओर बड़ा काम किया है और तेजी से आगे बढ़ते हुए राज्य के 56.83 फीसदी गांव के परिवारों तक जल की सुविधा पहुंचाई है. जल जीवन मिशन की ‘हर घर जल’ योजना के तहत रविवार तक 1,49,14,331 ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की सप्लाई शुरू भी हो चुकी है और इस तरह से प्रदेश में 8,94,85,986 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का सीधा लाभ मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

16 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

32 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

1 hour ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago