यूटिलिटी

Reliance जियो ने लॉन्च किया Jio Bharat फोन, कीमत सिर्फ ₹999, सवा सौ रुपये में मिलेगा 14 GB डेटा

Jio Bharat V2 Phone: भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने देश में अपना एक नया फोन लॉन्च किया है. उस फोन का नाम है- जियो भारत फोन, जो 1 हजार रुपये से भी कम कीमत में लोगों के लिए उपलब्‍ध रहेगा. रिलायंस जियो कंपनी की ओर से बताया गया है कि जियो भारत-V2 फोन मार्केट में सिर्फ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है. कंपनी इसमें ग्राहकों को कई बड़े ऑफर भी दे रही है.

रिलायंस जियो की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि जियो भारत-V2 फोन का देशभर के 6500 तहसील में बीटा ट्रायल किया जाएगा. इस फोन का एनुअल प्लान 1234 रुपए का आएगा, जिसमें 168 GB का डेटा प्लान (हर दिन 0.5 GB) मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह दूसरे ऑपरेटर के प्लान से 25% सस्ता है.

2G मुक्त भारत के तहत लॉन्च किया गया नया फोन
जियो भारत-V2 फोन को लॉन्च करते हुए रिलायंस जियो कंपनी की तरफ से कहा गया कि इस फोन को 2G मुक्त भारत के तहत लॉन्च किया जा रहा है. आपको बता दें कि यह नया फोन एक 4G फोन है. इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें कुल 22 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है. इस वजह से देश की कोई भी प्रमुख भाषा को बोलने वाला व्यक्ति इसे आसानी से इस्‍तेमाल कर सकेगा.

दो रिचार्ज प्लान भी किए गए जारी
रिलायंस जियो ने नया 4G फोन लॉन्च करने के साथ ही दो रिचार्ज प्लान भी पेश किए हैं. जियो भारत-V2 फोन का मासिक प्लान 123 रुपये से शुरू होता है, जिसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में पूरे 28 दिन के लिए कुल 14GB डाटा मिलेगा, यानी ग्राहक एक दिन में 500MB डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा कंपनी ने ये फोन खरीदने वालों के लिए एक वार्षिक प्लान भी लॉन्च किया है. इसके लिए ग्राहकों को 1234 रुपये देने पड़ेंगे. बता दें कि जियो भारत-V2 एक फीचर फोन है, जिसके जरिए कंपनी देश के उन 25 करोड़ ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है जो अभी भी 2G प्लेटफॉर्म पर हैं.

यह भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, सिर्फ 198 रुपये में एक महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago