देश

“कुंवारों की लिस्ट दे दो, मैं सभी की शादी करा दूंगा”- बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा का अजीबोगरीब बयान

Rajasthan: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक बयान उन्होंने हाल ही में दिया है, जिसके बाद वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, रविवार को राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा करौली पहुंचे थे. यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने सभी कुंवारों की शादी कराने की बात कही. बीजेपी सांसद की इस अनूठी घोषणा की चर्चा हर कोई कर रहा है.

मामचारी गांव में आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वे इस गांव के लिए एक बड़ी घोषणा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “आप लोग मुझे लिस्ट सौंप दीजिए, मैं यहां के सभी कुंवारों की शादी कराऊंगा.

रमेश मीणा पर बिना नाम लिए बोला हमला

इस दौरान उन्होंने राजस्थान के मंत्री रमेश मीणा पर भी बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक मंच नहीं है लेकिन फिर भी मैं यह कहना चाहूंगा कि यहां लोग राजस्थान को लूटने में लगे हैं. मंत्री के भाई, मंत्री की बहन, मंत्री के दामाद, बहनोई सबके सब लूटने में ही लगे हुए हैं.” राज्यसभा सांसद ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर घोटाले का भी आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें: Land For Jobs Case: लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “प्रदेश में जितनी भी खानें चल रही हैं, उसमें अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है.” उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें अब तक 66 हजार करोड़ का बड़ा घोटाला हुआ है.

ये भी पढ़ें: अजित पवार के बाद अब जयंत चौधरी की बारी? बीजेपी से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच आया RJD प्रमुख का बयान, जानिए विपक्ष को लेकर क्या कहा

सीएम गहलोत पर साधा जमकर निशाना

सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “सीएम साहब केंद्र की सरकार और पीएम मोदी पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आपने जो 66 हजार करोड़ का घोटाला किया है, उसमें से अगर आधा भी बचा लेते तो आज उससे चंबल का पानी मामचारी बांध में पहुंच सकता था. ईआरसीपी का प्रोजेक्ट तो 37000 करोड़ का ही है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

17 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

45 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago