देश

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की मौत, गुरुग्राम की हाईराइज बिल्डिंग से गिरे नीचे

Gurugram: देशभर में अपने होटलों के लिए विख्यात ओयो (OYO) के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का एक ऊंची इमारत से गिरकर निधन हो गया है. उनकी मौत से अभी दो दिन पहले ही रितेश की शादी हुई थी.

मरने के कारणों का नहीं चला पता

मिली जानकारी के अनुसार रमेश अग्रवाल की दिल्ली से सटे गुरुग्राम की हाईराइज बिल्डिंग से नीचे गिर कर मौत हो गई है. 3 दिन पहले जिस घर में शादी थी अब उसमें मातम पसरा हुआ है.

पिता के निधन की सूचना खुद रितेश ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दी है. दो दिन पहले हुए रितेश की शादी की शादी के कार्यकर्म में बिजनेस जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं थी. अभी रितेश ने अपने दापंत्य जीवन की शुरुआत ही की थी कि उन्हें अपने पिता की मौत के दुख से दो चार होना पड़ा.

गिरते समय परिवार था मौजूद

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के करीब 1 बजे का समय था जब यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे. रमेश अग्रवाल जहां से गिरे वह घर की बालकॉनी थी.

इसे भी पढ़ें: Delhi Liquor Case: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 7 दिन की ईडी की रिमांड में भेजे गए

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस को करीब 1 बजे इस घटना की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. जहां उसे इस बात की जानकारी मिली की रमेश अग्रवाल की  मौत 20वें फ्लोर से गिरकर हुई है. वह गुरुग्राम के डीएलएफ क्रिस्टा सोसायटी में रहते थे. घर में उस समय उनकि बेटे के अलावा बहु और पत्नी भी मौजूद थी. हालांकि पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है. वहीं इस मामले में परिवार ने भी कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है.

इस घटना से 3 दिन पहले ही रितेश अग्रवाल की शादी गीतांशा सूद से हुई थी. दिल्ली के ताज पैलेस में हुई इस शादी में उद्योग जगत के कई दिग्‍गजों ने शिरकत की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago