Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार में लगेंगे 10 लाख स्मार्ट बिजली मीटर, जियोथिंग्स और EESL के बीच हुई भागीदारी

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग वह धुरी है जिसके चारों ओर भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ उपभोक्ता संचालित बाजार का अगला अध्याय लिखा जाएगा.

jiothings

जियोथिंग्स

जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) ने बिहार में 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटर लगाने को लेकर भागीदारी का ऐलान किया है. ये स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के लिए फ्रेंच इलेक्ट्रिक यूटिलिटी फर्म ईडीएफ भी सहयोग करेगी.

जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म ने स्मार्ट मीटर को NB-IoT सक्षम बनाया है और यह 4G / LTE तकनीक तकनीक पर काम करेंगे. भारत के विद्युत मंत्रालय ने देश भर में 250 मिलियन स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है.

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की सीईओ किरन थॉमस ने अपने मिशन के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारा मानना है कि स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म की नई तकनीक ऊर्जा के क्षेत्र में अनगिनत फायदे लेकर आएगी. इसका उद्देश्य अत्याधुनिक, प्लग एंड प्ले, स्मार्ट सॉल्युशन्स के साथ उद्यमों को सशक्त बनाना है ताकि वे स्मार्ट IoT सोल्युशन्स को तेजी से अपना सकें.”

EESL के प्रवक्ता ने क्या कहा

वहीं एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग वह धुरी है जिसके चारों ओर भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ उपभोक्ता संचालित बाजार का अगला अध्याय लिखा जाएगा. जियो के तौर पर आईओटी पार्टनर पाकर हमें बेहद खुशी है और हम इस सफलता के साथ इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अगली पीढ़ी की कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी यानी 5जी स्मार्ट मीटरिंग शुरू होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital