यूटिलिटी

PAN-AADHAR लिंक कराने का आखिरी मौका आज, नहीं कराया तो होगा भारी नुकसान

PAN-AADHAR Link Deadline: पैन और आधार को लिंक कराने से लेकर बार-बार आगाह किया जा रहा है. अगर आपने ये काम अभी तक नहीं कराया है तो आज आखिरी मौका है. दरअसल सरकारी आदेश के मुताबिक पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून है. ऐसा न होने पर आपका पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा. जिसका सीधा सा मतलब है कि आपके फाइनेंशियल कामों पर नकारात्मक असर.

वहीं अगर आप आज ऐसा करने से चूक जाते हैं, तो बाद में पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के इस काम के लिए आपको 10000 रुपए खर्च करने होंगे. जबकि अभी ऐसा करने पर मात्र 1000 रुपए का खर्च आएगा. ये लेट फीस न भरने पर आपका पैन कार्ड लिंक नहीं हो पाएगा आप आईटीआर (ITR) से लेकर सरकारी योजनाओं से जुड़े कई काम नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें- जुलाई सीरीज का शानदार आगाज, शेयर बाजार में चौतरफा तेजी

कैसे लिंक होगा पैन-आधार

पैन को आधार कार्ड से लिंक कराना बेहद आसान है. इसके लिए आपको अपने घर के पास के किसी जन सेवा केंद्र जाना होगा, वहां आप ये काम आसानी से करा सकते हैं. इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन भी ये काम करवा सकते हैं. इसके लिए आपको आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना होगा. वहां आप पैन को आधार से लिंक कराने के ऑप्सन पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. उसके बाद यूजर आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें पैन और आधार की जानकारियों को वेरीफाई करते हुए पेन आधार लिंक नाऊ पर क्लिक करें. सक्सेसपुली ऐसा होने पर आपको एक पॉपअप मैसेज कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

PAN-AADHAR लिंक नहीं होने पर क्या होगा

  • आप आईटीआर फाइल नहीं कर पाएंगे. रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है.
  • इस तरह के रिफंड पर ब्याज नहीं मिल सकेगा
  • उच्च दर पर टीडीएस और टीसीएस काटा जा सकता है
  • बैंकिंग लेनदेन पर भी इसका असर पड़ेगा

-भारत एक्सप्रेस

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago