यूटिलिटी

UPI और सिंगापुर के Paynow के बीच लिंक सेवा की शुरूआत, PM मोदी बोले- एक नए अध्याय का शुभारंभ

Delhi: भारत के डिजीटल पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से अब आप देश में ही नहीं बल्कि सिंगापुर में भी पेमेंट कर पाएंगे. आज के दिन से भारत के यूपीआई और सिंगापुर के ‘पे नाउ’ के बीच डिजिटल लेनदेन आसान हो जाएगा. इनके बीच ‘क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी’ शुरू होगी. दोनों देशों के बीच इस तरह के समझौते से व्यापार को भी गति मिलेगी. इस खास मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के PM ली सीन लूंग, दोनों ही मौजूद रहे.

दोनों देशों के बीच मील का पत्थर साबित होगा यह- पीएम मोदी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के UPI और सिंगापुर के Pay Now सिस्टम प्रणाली के बीच कनेक्टिविटी सुविधा की शुरुआत दोनों देशों के संबंधों के लिए एक नया मील का पत्थर है. पीएम मोदी ने यूपीआई की प्रशंसा करते हुए यह भी कहा कि यह जल्द ही नकद लेनदेन को पीछे छोड़ देगी.

‘क्रॉस बॉर्डर फिनटेक कनेक्टिविटी’ के एक नए अध्याय का शुभारंभ

इस सुविधा को RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण के MD रवि मेनन ने शुरू किया. इस मौके पर पीएएम मोदी ने कहा कि, ‘‘आज हुई इस शुरुआत ने ‘क्रॉस बॉर्डर फिनटेक कनेक्टिविटी’ के एक नए अध्याय का शुभारंभ किया है.

प्रवासी भारतीयों, छात्रों, पेशेवरों और उनके परिवारों को विशेष लाभ

प्रधानंमत्री ने आगे कहा कि इस सुविधा से प्रवासी भारतीयों, छात्रों, पेशेवरों और उनके परिवारों को विशेष तौर पर लाभ होगा. आज के बाद सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाइल फोन से उसी प्रकार धन का हस्तांतरण कर पाएंगे जैसे वे अपने-अपने देशों में करते हैं.

इसे भी पढ़ें: No-Cost EMIs Offer: नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर हो सकता है भारी, इन हिडन चार्जेज से हो सकता है बड़ा नुकसान

यूपीआई सुरक्षित भुगतान प्रणाली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपीआई की महत्ता बताते हुए कहा कि वर्ष 2022 में यूपीआई के जरिए 12,6,000 अरब रूपये से अधिक के 74 अरब लेनदेन हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यूपीआई के जरिए इतनी अधिक संख्या में होने वाला लेनदेन यह दिखाता है कि स्वदेशी स्तर पर तैयार यह भुगतान प्रणाली बहुत सुरक्षित है.’’

Rohit Rai

Recent Posts

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

11 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

24 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

25 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

43 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

1 hour ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

1 hour ago