दुनिया

Pakistan News: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार उप प्रधानमंत्री नियुक्त, नवाज शरीफ से हैं गहरे संबंध

Pakistan News: पाकिस्तान में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां विदेश मंत्री इसहाक़ डार को शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में उप प्रधानमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. रविवार को इसकी घोषणा की गई है. इसको लेकर कैबिनेट डिवीजन द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि, “प्रधानमंत्री को विदेश मामलों के संघीय मंत्री मोहम्मद इसहाक डार को अगली सूचना तक तत्काल प्रभाव से उप प्रधानमंत्री के रूप में नामित करने में प्रसन्नता हो रही है.”

नवाज शरीफ से हैं गहरे सम्बंध

गौरतलब है कि पाकिस्तान इन दिनो घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है औऱ दुनिया भर से वित्तीय मदद के भरोसे अपनी स्थिति सुधारने में जुटा है. ऐसी स्थिति में इसहाक डार नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसहाक डार कश्मीरी मूल के हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से इनके गहरे सम्बंध बताए जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसहाक डार पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के वरिष्ठ नेता हैं. वह पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खास दोस्तों में से एक गिने जाते हैं और पहले भी वह चार बार पाकिस्तान के वित्त मंत्री की कमान अपने हाथों में ले चुके हैं. वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. फिलहाल यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब शहबाज शरीफ विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर हैं. इस सम्बंध में पाकिस्तान की जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार विदेश मंत्री इसहाक डार को डेप्युटी प्राइम मिनिस्टर नियुक्त किया है.

ये भी पढ़ें-‘अमीरों के निधन के बाद आधी संपत्ति जनता को देनी चाहिए’, विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता Sam Pitroda के बयान पर विवाद

हाल ही में हुए थे मंत्रिमंडल में शामिल

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसहाक डार मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में ही पाकिस्तान की सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे. तब 19 सदस्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे. इसके बाद उनको विदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी और अब उनको उप प्रधानमंत्री नियु्क्त किया गया है. बता दें कि पाकिस्तान के अपने पड़ोसी देश भारत के साथ ही अफगानिस्तान से भी रिश्ते खराब चल रहे हैं. इसी दौरान विदेश मामलों में कम अनुभव रखने वाले डार को जब विदेश मंत्री घोषित किया गया था तब भी पाकिस्तान पर कई सवाल खड़े हुए थे तो वहीं अब उनको उप प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण पद भी सौंप दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

3 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

4 hours ago