बिजनेस

Stock Market: लाल निशान में खुला स्टॉक मार्केट, लेकिन इन कंपनियों के शेयर्स ने भरी ऊंची उड़ान

Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टरों में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9:28 बजे सेंसेक्स 102.31 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,504.12 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 25.25 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,566.70 पर था.

स्मॉल और मिडकैप चमके

निफ्टी बैंक 209.20 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,785.05 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 604.25 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,443.65 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 215.75 अंक या 1.34 प्रतिशत चढ़कर 16,335.60 पर था.

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, निफ्टी में लोअर लेवल से 213 अंकों की मजबूत खरीदारी देखी गई, जिसके बाद यह एकतरफा रूप से मजबूत हुआ, जिससे तेजी के रुझान में स्थिरता का संकेत मिला.

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, “इस मूवमेंट के परिणामस्वरूप एक बुलिश पियरसिंग कैंडल का निर्माण हुआ, जिससे सूचकांक 23,500 के सपोर्ट लेवल से ऊपर बंद हुआ.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर निफ्टी 23,600 से ऊपर बना रहता है, तो यह 23,700-23,800 की सीमा तक बढ़त हासिल कर सकता है. इसके विपरीत, 23,400 और 23,260 पर तत्काल समर्थन ट्रेडर्स के लिए आकर्षक खरीद के अवसर प्रस्तुत कर सकता है.”

ये कंपनियां रहीं टॉप गेनर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एसबीआई, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे. दूसरी ओर, एमएंडएम, पावरग्रिड, इंफोसिस, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स रहे.

पिछले कारोबारी सत्र में, अमेरिका में डाउ जोंस 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,299.70 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,693.31 पर और नैस्डैक 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,804.03 पर बंद हुआ.

विशेषज्ञों ने कहा, “एसएंडपी 500 और नैस्डैक पूरे कारोबारी सत्र में तेजी से उतार-चढ़ाव करते रहे और तीन अलग-अलग समय में सकारात्मक क्षेत्र में पहुंचे लेकिन फिर बंद होने से पहले गिर गए.”

उन्होंने आगे कहा कि सभी विदेशी कारों और कार के पार्ट्स पर 25 प्रतिशत शुल्क लागू हो चुका है. जनरल मोटर्स के शेयर्स पर इस खबर का प्रभाव दिखा. इस दिन इसके शेयर में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई. यह एसएंडपी 500 इंडेक्स में सबसे बड़ा नुकसान था. एशियाई बाजारों में जापान, सोल, चीन, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Stock Market News: सेंसेक्स 318 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी 23,600 के करीब पहुंचा, PSU बैंकों में जबरदस्त तेजी

संस्थागत गतिविधि एक प्रमुख कारक बनी हुई है, जिसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 27 मार्च को 11,111.25 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,517.70 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

15 seconds ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

1 minute ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

23 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

41 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

48 minutes ago