LPG Cylinders
LPG Insurance For Consumers: देश में अधिकांश घरों में रसोई गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection) का इस्तेमाल होता है. ऐसे में क्या आपको पता है कि इसके उपयोग में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आपकी एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है. ऐसे में यदि आप किसी प्रकार के दुर्घटना का शिकार हो जाते है, तो इसके लिए सरकार सिलेंडर पर 40 लाख रुपए का कवर प्रदान कर रही है. आज हम आपको इस खबर में इसकी पूरी जानकारी देने वाले है.
LPG यानी कि रसोई गैस कनेक्शन लेने पर पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहक को पर्सनल एक्सीडेंट कवर प्रदान कराती हैं. 40 लाख रुपये तक का यह इंश्योरेंस एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज या ब्लास्ट के हादसे होने की स्थिति में आर्थिक मदद के तौर पर उपल्बध कराया जाता है. इस बीमा के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी रहती है.
ये भी पढ़े- क्या आप भी सेकेंड हैंड बाइक खरीदना चाहते हैं? उसके पहले जान लें ये जरूरी बातें
भारत में तेल कंपनियां (OMC), यानी एचपीसी (HPC), इंडियन ऑयल और बीपीसी, एलपीजी से होने वाले दुर्घटनाओं के खिलाफ कवरेज के लिए बीमा पॉलिसी लेती हैं. इसमें व्यक्तियों और संपत्ति के नुकसान के लिए थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर को शामिल किया गया है. इसके साथ ही ये तेल कंपनियां देश में अपने उद्योगों के लिए भी बीमा पॉलिसी देती हैं. हालांकि ये बीमा योजनाएं एलपीजी के व्यक्तिगत उपभोक्ता के नाम पर नहीं ली जाती हैं. इसके लिए ग्राहक से कोई प्रीमियम नहीं देना होता है. यह दावा तेल कंपनी को प्रस्तुत करना पड़ता है और लाभार्थी को भुगतान मिल जाता है.
एलपीजी उपभोक्ता अपनी एलपीजी बीमा पॉलिसी (LPG Insurance Scheme) के जरिए बीमा का दावा कर सकते हैं. जिससे गैस सिलेंडर फटने पर लगने वाली चोटों या आकस्मिक मृत्यु के हादसे पर कवरेज दिया जाता है. एलपीजी के कारण किसी भी दुर्घटना का शिकार होने वाले उपभोक्ता को 40 लाख रुपये तक के बीमा कवरेज का दावा कर सकते हैं. एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाले बीमा का क्लेम लेने के लिए आप सरकारी वेबसाइट मायएलपीजी.
इन लिंक पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…