मनोरंजन

इंस्टाग्राम स्टार Rowdy Bhati की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में भाटी के दो दोस्त भी घायल

सोशल मीडिया स्टार राउडी भाटी उर्फ रोहित भाटी की नोएडा सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में रोहित के दो दोस्त भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई.

ये हादसा सोमवार रात करीब 3 बजे हुआ. इंस्टाग्राम स्टार राउडी भाटी अपने 2 दोस्तों के साथ स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे. तभी उनकी गाड़ी चुहड़पुर अंडरपास के नजदीक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राउडी भाटी की मौत हो गई. गाड़ी में राउडी के दो दोस्त मनोज और आतिश भी सवार थे, जिनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

चुहड़पुर अंडरपास के पास हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रोहित उर्फ राउडी भाटी के तौर पर की गई है जो सोशल मीडिया का एक जानामाना नाम था. उन्होंने बताया कि भाटी और उनके दोस्तों की कार ग्रेटर नोएडा के चुहड़पुर अंडरपास के पास एक पेड़ से टकरा गई.

उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को थाना बीटा-2 पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस थाने के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि जानकारी के मुताबिक यह घटना चुहड़पुर अंडरपास के पास तड़के 3 बजे हुई, जब ये लोग ये एक पार्टी से लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर कार तेज रफ्तार में रही होगी और पेड़ से जा टकराई.

इंस्टाग्राम स्टार थे भाटी

सोशल मीडिया सेलेब्रिटी राउडी भाटी बुलंदशहर का रहने वाले थे, लेकिन ग्रेटर नोएडा के CHI सेक्टर में रहता थे. गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भाटी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय थे, जहां उन्होंने वीडियो पोस्ट किए और हजारों की संख्या में उनके फॉलोअर्स थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago