देश

रेप का आरोपी निकला तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला, AAP ने किया था फिजियोथेरेपिस्ट होने का दावा

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. वो तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनका कुछ दिन पहले जेल में मसाज कराने का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि वो मालिस नहीं करा रहे थे वो अपना इलाज करा रहे थे. लेकिन इस मामले अब एक नया मोड़ आ गया है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, जो शख्स जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश करने गया था वो खुद कैदी है और बीजेपी इस पर दावा किया है कि सत्येंद्र को मसाज देने वाला नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप है. वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है.

इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से आप पार्टी पर हमला बोला गया है. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर लिखा, ”अलका लांबा ने कहा कि डूब मरो केजरीवाल, बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे.”

क्या था मामला ?

सत्येंद्र जैन का जेल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मालिस करवाते हुए नजर आ रहे थे. जिसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था. कहा था कि आप पार्टी के नेता जेल में मसाज करवाते हैं उन्होने जेल में स्पा सेंटर चला रखा है. वहीं जिसका जवाब देने के लिए दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि उनको जेल में रीड़ की हड्डी में चोट लगी थी. जिसका इलाज कराने के लिए डॉक्टर को भेजा गया था. वो अपनी फिजियोथेरेपी ले रहे थे. लेकिन अब ये खुलासा होने के बाद मनीष सिसोदिया इसका जवाब देंगे वो देखना होगा.

कौन है सत्येंद्र जैन की मालिस करने वाला शख्स ?

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला मालिशिया कैदी रिंकू है. वो एक बलात्कार के मामले में कैदी है, तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्र के अनुसार उस पर कई धाराओं में मामला दर्ज है. तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था. जिसमें वो जेल के अंदर मसाज कराते हुए दिख रहे थे.

इस पूरे मामले को लेकर ED ने कोर्ट में शिकायत की है साथी ही जेल की CCTV फुटेज कोर्ट को सौंप दी है. जेल में सुविधा देने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

15 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago