यूटिलिटी

Maharaja Express: देश की सबसे महंगी ट्रेन, 7 दिन का सफर, 20 लाख का टिकट, राजा-महाराजा वाले ठाठ

Maharaja Express Train: भारत की सबसे महंगी ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ट्रेन में वर्ल्ड क्लास लग्जरी सुविधाओं (Luxurious Facility) के बारे में बताने जा रहे है. यह वीडियो महाराजा ट्रेन (Maharaja Express Train) के सबसे महंगे कोच का बताया जा रहा है, जिसके टिकट की कीमत सुनकर आपके होश उड़ने वाला है. महाराजा ट्रेन का जैसा नाम है, वैसी ही इस ट्रेन में सुविधाएं दी जा रही हैं.

महाराजा एक्सप्रेस (Maharaja Express Train) ट्रेन को इंडियन रेलवे टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से संचालित किया जा रहा है. यह ट्रेन देश के चार अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएगी. इन चार रूटों में से आप किसी एक रूट को चुन सकते हैं. यह सफर 7 दिन का होने वाला है. आप सात दिन तक इस लग्जरी ट्रेन का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Aadhaar से लिंक नहीं है आपका Voter ID तो कट जाएगा वोटर लिस्ट से नाम? जानिए सरकार ने क्या कहा

एक टिकट का किराया 20 लाख रुपये

महाराजा ट्रेन की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस ट्रेन के हर कोच में बड़ी-बड़ी खिडकियां, कॉम्प्लिमेंट्री मीनी बार, एयर कंडिशिनिंग, वाईफाई, लाइव टीवी, डीवीडी प्लेयर सहित कई लग्जरी सुविधाएं दी जा रही हैं. महाराजा एक्सप्रेस भारत की विरासत, भारत के खजाने, द इंडियन पैनोरमा और द इंडियन स्प्लेंडर नाम से चार अलग-अलग यात्राओं को पेश करती है. इस ट्रेन का किराया 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक तय की गयी है.

कितने तरह के हैं कोच

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में चार अलग-अलग तरह के कोच मौजूद हैं, जिसमें डीलक्स केबिन, सुइट, जूनियर सुइट के साथ प्रेसिडेंशियल सुइट शामिल किया गया हैं. इस ट्रेन में दो तरह का पैकेज भी दिया जा रहा है. जिसमें एक 3 रात और 4 दिन का है और दूसरा 6 रात और 7 दिन का सफर का होने वाला है. सभी पर अलग-अलग किराया लागू किया गया है.

वीडियो में क्या दिख रहा

वाइरल वीडियो की शुरुआत में आप एक शख्स को देख सकते है जिसमें महाराज एक्सप्रेस के सुइट रूम को दिखाया गया है. वीडियो में एक सुइट रूम में खाने की जगह के साथ शॉवर लगा बाथरूम और दो मास्टर बेडरूम दिख रहा हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago