खेल

FIFA WC Prize Money: वर्ल्ड कप विनर का इनाम जानकर उड़ जाएंगे होश, फाइनल में जीत हो या हार.. बरसेगा पैसा

Fifa World Cup Prize money : रविवार शाम फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हैं. कतर के लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) में अर्जेंटीना का सामना मौजूदा चैम्पियन फ्रांस से होगा तो लाजमी है मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. फुटबॉल फैंस ने पहले ही अर्जेंटीना (Argentina) के लियोनेल मेसी (Lionel Messi) और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappé) के बीच कांटे की टक्कर के लिए खुद को तैयार कर लिया है. कुछ ही देर में ये जंग शुरू होने वाली है.

अगर फ्रांस आज का मैच जीत जाता है, तो ये टीम लगातार दूसरी बार ऐसा करेगी. बता दें, 2018 में क्रोएशिया को हराकर फ्रांस ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था. हालांकि, अगर अर्जेंटीना जीतता है, तो ये मेसी के लिए एक यादगार मैच बन सकता है. यह पहली बार होगा जब मेस्सी, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर विश्व कप उठाएंगे. बता दें, यह 1989 के बाद अर्जेंटीना की पहली खिताबी जीत भी होगी.

ये भी पढ़ें: ARG vs FRA FIFA WC Final: मेसी का सपना होगा पूरा या फ्रांस मारेगा बाजी?

फाइनल में जीत हो या हार, मिलेंगे करोड़ों रुपये

फुटबॉल को दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम माना जाता है. फीफा न केवल एक देश बल्कि पूरी दुनिया के लिए खास है. इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. ये बात तो खेल और फैंस की हो गई. चलिए अब जानते हैं फाइनल में जीतने वाली टीम और रनरअप रहने वाली टीम को कितनी प्राइज़ मनी दी जाएगी.

दोनों ही टीमें अपने-अपने तीसरे खिताब पर नज़र टिकाए हुए हैं. वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी, जान लीजिए…

इन टीमों के खाते में आएंगे इतने पैसे

-विजेता –  347 करोड़ रुपये
– उपविजेता – 248 करोड़ रुपये
– तीसरे नंबर की टीम – 223 करोड़ रुपये (क्रोएशिया)
– चौथे नंबर की टीम – 206 करोड़ रुपये…
-चौथे नंबर की टीम – 206 करोड़ रुपये (मोरक्को)

बता दें, फीफा वर्ल्ड कप के 22वें सीजन में कुल 440 मिलियन डॉलर की प्राइज़ मनी बांटी जाएगी.

-वर्ल्ड कप में शामिल हुई हर एक टीम को 9-9 मिलियन डॉलर
-प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के 13 मिलियन डॉलर
-क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमों के खाते में 17 मिलियन डॉलर

-भारत एक्सप्रे

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago