यूटिलिटी

Microsoft: आने वाला है माइक्रोसॉफ्ट का नया AI मॉडल VALL-E, मात्र 3 सेकेंड में निकाल सकता है किसी की भी आवाज

Microsoft VALL-E: तकनीक के बदलते दौर में कब कौन सी तकनीक आ जाए कह नहीं सकते. अब माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसा मॉडल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से न केवल किसी भी टेक्स्ट को आवाज में कन्वर्ट किया जा सकता है. बल्कि किसी भी शख्स की आवाज को मात्र 3 सेकेंड में निकाला जा सकता है. माइक्रोसॉफ्ट के इस AI मॉडल का नाम VALL-E है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

मात्र 3 सेकेंड में कर सकता है इतने काम

माइक्रोसॉफ्ट का ये न्यू मॉडल अपने तरह का एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकता है. बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट का VALL-E प्रोडक्ट टेक्स्ट-टू-स्पीच पर काम करता है. यानी कि ये लिखे हुए शब्दों को मात्र तीन सेकेंड में पढ़ सकता है. वहीं इसका जो सबसे खास फीचर है वो ये है कि VALL-E  किसी की भी आवाज निकाल सकता है.

VALL-E कि खासियत इतनी है कि यह किसी लिखी हुई भाषा को एक इमोशनल टच भी दे सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रोडक्ट का उपयोग एक दिन हाई-एंड टेस्ट-टू-स्पीच एप्लिकेशन में किया जा सकेगा.

आखिर क्या है ये VALL-E ?

बताया जा रहा है कि VALL-E माइक्रोसॉफ्ट का एक अहम प्रोजेक्ट है. जिसका उपयोग हाई-एंड टेस्ट-टू-स्पीच एप्लिकेशन में किया जाएगा. रिसर्चर्स ने इस मॉडल के बारे में जो जानकारी दी है वो हैरान करने वाली है. इसके अनुसार इस AI मॉडल को 60 हजार घंटे से ज्यादा की इंग्लिश लैंग्वेज स्पीच की ट्रेनिंग दी गई है. इसके लिए 7 हजार से ज्यादा स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है.

अपने इस मॉडल VALL-E को कंपनी neural codec language model कहती है. इसने ट्रेनिंग के दौरान जिस किसी भी आवाज की नकल की है, उसे हूबहू वैसा ही निकाला भी है.

इसे भी पढ़ें: Portable Geyser: 500 रुपये में लें गीजर का मजा, पलक झपकते ही गर्म हो जाएगा पानी

गलत इस्तेमाल होने की आशंका

चूंकि अभी प्रोडक्ट टेस्टिंग की अवस्था में है, ऐसे में सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद यह प्रोडक्ट अपना अंतिम रूप लेने के बाद बाजार में आ सकता है. यह किसी वक्ता के लिए लिखी हुई स्पीच को उसकी ही आवाज में आसानी से पढ़ सकेगा. यह आवाज किसी मशीन की नहीं बल्कि एक इंसान की तरह लगेगी. आशंका जताई जा रही है कि इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है. फिलहाल अभी बाजार में इस प्रोडक्ट को आने में कुछ वक्त लग जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago